यूक्रेन के समर्थन में उतरा Google! लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया ये बड़ा कदम

कंपनी ने कहा है कि उसने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

यूक्रेन के समर्थन में उतरा Google! लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया ये बड़ा कदम

Photo Credit: Pexels/Brett Jordan

रूस और यूक्रेन की लड़ाई में सबसे ज्‍यादा नुकसान नागरिकों को हो रहा है।

ख़ास बातें
  • कंंपनी ने गूगल मैप्‍स के कुछ अहम टूल्‍स को डिसेबल्‍ड कर दिया है
  • लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है
  • अब ट्रैफ‍िक डेटा और लाइव लोकेशन से जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाएगी
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन (russia ukraine war) के बीच छिड़ी जबरदस्‍त जंग के बीच गूगल (Google) ने यूक्रेन के लिए गूगल मैप्‍स (Google मैप्स) के कुछ टूल्‍स डिसेबल्‍ड कर दिए हैं। इनकी मदद से ट्रैफ‍िक की स्थिति और विभिन्न जगहों की व्यस्तता के बारे में लाइव इन्‍फर्मेशन मिलती है। कंपनी ने कहा है कि उसने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है। अब गूगल मैप्‍स पर यूक्रेन के स्‍टोर और रेस्‍टोरेंट जैसी व्‍यस्‍त जगहों और ट्रैफ‍िक के बारे में जानकारी हासिल नहीं की जा सकेगी।  

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई में सबसे ज्‍यादा नुकसान नागरिकों को हो रहा है। यूक्रेन के शहरों पर गिर रहीं मिसाइलों, सड़कों पर दौड़ते टैंकों और भीषण गोलाबारी के चपेट में आने की वजह से सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। रिपोर्टों के मुताबिक, 4 लाख से ज्‍यादा यूक्रेन के नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है। यह संख्‍या लगातार बढ़ रही है, क्‍योंकि यूक्रेनी लोग अपनी जान बचाने के लिए बॉर्डरों की तरफ रुख कर रहे हैं। 

रॉयटर्स के मुताबिक, गूगल समेत तमाम बड़ी टेक कंपनियों ने कहा है कि वो इस क्षेत्र में यूजर्स की सुरक्षा के लिए नए उपाय कर रही हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि ऑनलाइन सर्विसेज और सोशल मीडिया साइटों के जरिए भी युद्ध में टारगेट्स का पता लगाया जा रहा है। 

कैलिफोर्निया के मिडिलबरी इंस्टि‍ट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के एक प्रोफेसर ने कहा है कि रूसी राष्‍ट्रपति के हमले की घोषणा करने से पहले गूगल मैप्स ने उन्हें ‘ट्रैफिक जाम' को ट्रैक करने में मदद की। लोगों के बॉर्डरों की ओर रुख करने की वजह से यूक्रेन में बीते दिनों लंबा ट्रैफ‍िक जाम देखने को मिला था। वहीं, गूगल ने कहा है कि ड्राइवर्स के लिए लाइव ट्रैफ‍िक इन्‍फर्मेशन की सुविधा अब भी उपलब्‍ध है, जिसे वह टर्न-बाई-टर्न फीचर्स के जरिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

रूस और यूक्रेन के बीच जंग कई मोर्चों पर चल रही है। हथियारों के साथ-साथ साइबर हमले के तौर पर भी यह जंग जारी है। यूक्रेन पर हाल के दिनों में कई साइबर हमले हुए हैं, जिसमें देश के रक्षा मंत्रालय, सेना और बैंकों से जुड़ी वेबसाइटों को निशाना बनाया गया है। यूक्रेन इसके पीछे रूस का हाथ होने की बात कह रहा है। आरोप है कि ऐसे मैलवेयर से सिस्‍टम को टारगेट किया जा रहा है, जो सिस्‍टम से पूरा डेटा मिटा देते हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  5. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  8. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  9. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  10. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »