• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google का एक्‍शन, 1 दिसंबर से बंद होने लगेंगे Gmail अकाउंट! किन यूजर्स पर होगा असर? जानें

Google का एक्‍शन, 1 दिसंबर से बंद होने लगेंगे Gmail अकाउंट! किन यूजर्स पर होगा असर? जानें

उन अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा, जो दो साल से एक्टिव नहीं हैं।

Google का एक्‍शन, 1 दिसंबर से बंद होने लगेंगे Gmail अकाउंट! किन यूजर्स पर होगा असर? जानें

एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में गूगल ने बताया था कि उन अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा, जो लंबे समय से लॉगिन नहीं किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • इनएक्टिव जीमेल अकाउंट्स पर गूगल करेगा कार्रवाई
  • 1 दिसंबर से डिलीट किए जाएंगे ऐसे अकाउंट
  • दो साल से ज्‍यादा वक्‍त से इस्‍तेमाल नहीं हो रहे अकाउंट्स पर कार्रवाई
विज्ञापन
Google action on Inactive accounts : टेक दिग्‍गज गूगल ने जो कहा था, वह करने वाली है। अगर आपके पास भी ऐसा गूगल अकाउंट है, जो लंबे वक्‍त से इनएक्टिव है, तो ध्‍यान दीजिए। 1 दिसंबर 2023 से यानी परसों से गूगल  इनएक्टिव जीमेल अकाउंट (Inactive Gmail Accounts) काे डिलीट करना शुरू कर देगी। उन एकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा, जो दो साल से एक्टिव नहीं हैं। बीते दिनों एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में गूगल ने बताया था कि उन अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा, जो लंबे समय से लॉगिन नहीं किए गए हैं या इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं। 
 

क्‍यों डिलीट किए जा रहे गूगल अकाउंट्स 

गूगल का कहना है कि वह इनएक्टिवेट अकाउंट्स से जुड़े खतरों से बचने के लिए इनको डिलीट करने जा रही है। गूगल का कहना है कि यूजर जिन अकाउंट्स को भुला चुका है या उनका इस्‍तेमाल बंद कर चुका है उनमें पुराने और आसानी से क्रैक किए जाने वाले पासवर्ड हो सकते हैं। ऐसे अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेटअप भी नहीं होने की संभावना ज्यादा होती है। हैकर्स द्वारा इनका दुरूपयोग किया जा सकता है। 
 

गूगल वर्कस्‍पेस का कंटेंट भी गंवा देंगे

गूगल की अपडेटेड इनेक्टिविटी पॉलिसी कहती है कि अगर किसी जीमेल अकाउंट को 2 या उससे ज्यादा साल से लॉगिन नहीं किया गया है तो उसे डीएक्टिवेट किया जा सकता है। अकाउंट से संबंधित कंटेंट भी डिलीट किया जाएगा जिसमें गूगल वर्कस्पेस का कंटेंट- Gmail, Docs, Drive, Meet, Calendar शामिल हैं। Google Photos का कंटेंट भी इसका हिस्‍सा होगा। हालांकि इसमें किसी ऑर्गनाइजेशन जैसे- संस्था, स्‍कूल, बिजनेस आदि के अकाउंट नहीं होंगे। 

गूगल जिन अकाउंट्स को डिलीट कर रही है, उनसे जुड़े यूजर्स को इसके मैसेज भेजे जा रहे हैं। ये मैसेज गूगल अकाउंट और रिकवरी ईमेल अड्रेस पर भेजे जा रहे हैं। अपने गूगल अकाउंट को डिलीट होने से बचाने के लिए आपको हर 2 साल में एक बार अपने जीमेल अकाउंट में लॉगिन जरूर करना चाहिए ताकि अकाउंट का स्टेटस एक्टिव रहे। 



 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »