• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर शुरू की महिला सशक्तिकरण की अनोखी मुहिम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर शुरू की महिला सशक्तिकरण की अनोखी मुहिम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर शुरू की महिला सशक्तिकरण की अनोखी मुहिम
विज्ञापन
एक दिन हम हर लड़की को स्कूल में देखेंगे!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने हर बार की तरह इस बार भी अनोखे अंदाज़ में शानदार डूडल बनाकर बधाई दी है। लेकिन इस बार गूगल डूडल में महिला सशक्तिकरण के बारे में लोगों को जागरूक करने और उनकी जिंदगी में पढ़ाई के महत्व की मुहिम के अनोखे कॉन्सेप्ट को दिखाया गया है। गूगल की इस मुहिम को हैशटैग #OneDayIWill के साथ एक वीडियो के जरिये दिखाया गया है जिसका निर्माण दुनिया भर के 13 देशों की 337 महिलाओं से मिलने के बाद किया गया।

वीडियो की निर्माता लायडिया निकोल्स, हेलेना लेरॉक्स और लियात बेन-राफेल ने दुनिया भर की महिलाओं की प्रेरणा को एक साथ प्रकाश में लाने की कोशिश की है जिससे ये आने वाली पीढ़ी की प्रेरणास्त्रोत बन सकें। इसमें दिखाया गया है कि जिंदादिल युवा लड़कियों, बच्चियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं का भी एक सपना होता है जिसे पूरा करने के लिए उत्साहवर्धन की जरूरत होती है।

गूगल डूडल इस बार बेहद शानदार और रंग-बिरंगे अंदाज़ में दिख रहा है। इस डूडल स्केच में हर उम्र की महिला को सपने संजोए हुए उनके पूरा होने का इंतजार करते दिखाया गया है। गूगल डूडल के बीच में एक बड़ा सा प्ले बटन है जो गूगल (Google) के दूसरे 'ओ' अक्षर को दर्शाता है। इस पर क्लिक करने से #OneDayIWill वीडियो प्ले हो जाता है।

#OneDayIWill वीडियो में दुनिया के अलग-अलग हिस्से जैसे सैन फ्रांसिस्को, रियो डी जिनेरियो, मेक्सिको सिटी, लागोस, मॉस्को, काहिरा, बर्लिन, लंदन, पेरि, जकार्ता, बैंगकॉक, नई दिल्ली और टोक्यो की महिलाओं को दिखाया गया है। इस वीडियो में ब्रिटिश पाइमेटोलॉजिस्ट जेन गुडबॉल, नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई और सामाजिक कार्यकर्ता मुज़ून अल्मेल्लेहान को भी देखा जा सकता है।

बहरहाल, खास बात यह है कि #OneDayIWill हैशटैग की मदद से महिलाएं अपने अनुभव साझा करने के साथ-साथ गूगल डूडल के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना सकती हैं।


इस खास वीडियो के खत्म होने के बाद गूगल आपको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े अपने सर् पेज पर रीडायरेक्ट कर देता है जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी तमाम जानकरी वाले वेबपेज देखे जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »