IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!

पहले मैच में आयरलैंड ने टीम इंडिया को हराकर इतिहास रच दिया था।

IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!

भारत-आयरलैंड की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा।
  • पहले मैच में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
  • टी20 सीरीज का आज का मैच निर्णायक होने वाला है।
विज्ञापन

भारत-आयरलैंड की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहले मैच में आयरलैंड ने टीम इंडिया को हराकर इतिहास रच दिया था। टी20 फॉर्मेट भारतीय टीम इससे पहले कभी भी आयरलैंड की टीम से नहीं हारी थी। वहीं, आयरलैंड इससे पहले कोई भी मैच टी20 में नहीं जीत पाई थी। अब टीम इंडिया दूसरा मुकाबला जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। पहले मैच में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मुकाबले में भारत के टॉप-4 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज रन नहीं बना सका।

टी20 सीरीज का आज का मैच निर्णायक होने वाला है। अगर टीम इंडिया को इज्जत बचानी है तो सीरीज को बराबरी पर खत्म करना होगा। ऐसे में टीम इंडिया के सामने करो या मरो की स्थिति होगी। मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें होंगी कि उन्हें खेलने का मौका मिलता है या नहीं। भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज का मैच आप अपने घर बैठे लाइव देख सकते हैं। टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर यह मैच फ्री देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे। 

IND vs IRE 2nd T20I मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार, 28 जून 2026 को बेलफास्ट में खेला जाएगा। 

IND vs IRE 2nd T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम के 6 बजे से शुरू होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 5:30 बजे होगा।

IND vs IRE 2nd T20I मैच टीवी पर कैसे देखें?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में मैच देखा जा सकता है। 

IND vs IRE 2nd T20I कहां देखें ऑनलाइन लाइव?

भारत-आयरलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) पर होगी। आप यहां से मुकाबले का मजा मोबाइल और लैपटॉप पर भी ले सकते हैं।

IND vs IRE 2nd T20I मैच कैसे देखें फ्री?

भारत बनाम आयरलैंड मैच को डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री में देख सकते हैं। टीवी पर लाइव मैच फ्री में देखा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »