Google ने अपने कर्मचारियों के लिए नया अपडेट जारी किया है।
Photo Credit: Unsplash/Pawel Czerwinski
Google लोकप्रिय सर्च इंजन प्लेटफॉर्म है।
Google ने अपने कर्मचारियों के लिए नया अपडेट जारी किया है। कोरोना काल के दौरान अधिकतर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी थी, उसी दौरान Google ने Work From Anywhere (WFA) पॉलिसी को लागू किया था। अब कंपनी इस पॉलिसी में नए प्रतिबंध लगा रही है, जिससे कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं कम होंगी। नए नियमों के अनुसार, कर्मचारी अब अपने WFA का उपयोग घर से या अलग-अलग राज्यों या देशों में स्थित Google ऑफिस से काम करने के लिए नहीं कर सकते। जबकि पहले कर्मचारियों को अपने मेन ऑफिस के अलावा बाहर किसी भी लोकेशन से हर साल अधिकतम 4 हफ्ते तक रिमोट से काम करने की सुविधा थी और अपनी जरूरत के हिसाब से इन दिनों का उपयोग कर सकते थे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
नए नियमों में WFA दिनों का उपयोग घर से या आस-पास काम करने के लिए नहीं किया जा सकता है। इनका उपयोग घर और मेन ऑफिस दोनों से दूर की लोकेशन तक सीमित है। नए नियमों के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी अगर किसी हफ्ते में एक दिन WFA करता है या 5 WFA करते हैं तो यह पूरा हफ्ता ही WFA माना जाएगा। यानी कि अगर कोई कर्मचारी सिर्फ सोमवार को ही WFA लेकर घर से काम करता है, तो उसके सालाना WFA से एक पूरा हफ्ता कट जाएगा, चाहे उसने बाकि 4 दिनों के लिए ऑफिस में जाकर काम किया हो या नहीं।
अब Google कर्मचारी अपने ऑफिस के अलावा दूसरे देश या राज्य में भी काम नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने WFA में ये बदलाव कानूनी और वित्तीय कारणों के चलते किया है। इससे टैक्स और टाइम जोन संबंधित परेशानियां पैदा होती थी, कर्मचारियों को अपनी रिमोट लोकेशन के समय जोन के अनुसार तय घंटों के दौरान काम करना पड़ सकता है।
Google के परफॉर्मेंस और रिवार्ड के प्रेसिडेंट जॉन केसी ने हाल ही में एक मीटिंग में इस अपडेट पर बात करते हुए कहा कि यह पॉलिसी महामारी के दौरान गूगल कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस पॉलिसी को हमेशा एक-एक हफ्ते के अंतराल पर लागू करने का इरादा था और इसे नियमित हाइब्रिड वर्कवीक में घर से काम करने के ऑप्शन के तौर पर उपयोग नहीं किया जाना था।
आपको बता दें कि यह कदम तब उठाया गया है जब Google पहले से ही अपने रिमोट वर्कफोर्स पर दबाव बढ़ा रहा है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ही कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि अगर वे हाइब्रिड शेड्यूल का सख्ती से पालन नहीं करते हैं तो रिमोट रोल्स खत्म किए जा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन