इलेक्ट्रिक SUV Cadillac Lyriq को जल्द कस्टमर्स तक पहुंचाएगी जनरल मोटर्स

फोर्ड मोटर ने हाल ही में जनरल मोटर्स को पीछे छोड़कर अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की थी

इलेक्ट्रिक SUV Cadillac Lyriq को जल्द कस्टमर्स तक पहुंचाएगी जनरल मोटर्स

जनरल मोटर्स ने 2025 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री बढ़ाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • जनरल मोटर्स ने Cadillac Lyriq के प्री-प्रोडक्शन वर्जन को असेंबल किया है
  • इसके फाइनल वर्जन की डिलीवरी कुछ महीनों में कस्टमर्स को की जा सकती है
  • यूरोपीय मार्केट में EV की बिक्री ने डीजल कारों को पीछे छोड़ दिया है
विज्ञापन
अमेरिका की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल जनरल मोटर्स ने इलेक्ट्रिक SUV Cadillac Lyriq के प्री-प्रोडक्शन वर्जन को असेंबल किया है और इसके फाइनल वर्जन की डिलीवरी कुछ महीनों में कस्टमर्स को की जा सकती है। कंपनी के प्रेसिडेंट Mark Reuss ने यह जानकारी दी है। फोर्ड मोटर ने हाल ही में जनरल मोटर्स को पीछे छोड़कर अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की थी।

जनरल मोटर्स ने 2025 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री बढ़ाने की योजना बनाई है। Reuss ने बताया, "हमारी टीमों ने Lyriq पर काफी मेहनत की है। इसका लॉन्च शेड्यूल से नौ महीने पहले हो सकता है।" पूरी तरह इलेक्ट्रिक मिड-साइज SUV, Lyriq को जनरल मोटर्स ने दो वर्ष पहले पेश किया था। कंपनी अपने कम्बश्चन इंजन व्हीकल्स को इलेक्ट्रिक में बदलने की कोशिश कर रही है। Lyriq इसी का एक हिस्सा है।

कंपनी  की Cadillac की ओर से 2025 तक Lyriq, Symboliq, Celestiq और Escalade EV के अलावा एक कॉम्पैक्ट  SUV लॉन्च करने की तैयारी है। जनरल मोटर्स ने पिछले वर्ष Chevrolet Bolt के इलेक्ट्रिक वर्जन का प्रोडक्शन रोक दिया था। इसका कारण इसकी बैटरी में आई एक बड़ी समस्या थी। इसका प्रोडक्शन फरवरी के अंत तक रोका गया है। जनरल मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए मिशिगन के दो प्लांट्स में 4 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 29,805 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की योजना बना रही है। 

कई देशों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बढ़ोतरी हो रही है। यूरोपीय मार्केट में EV की बिक्री ने पहली बार डीजल कारों को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिटेन सहित कुल 18 यूरोपीय बाजारों में बेचे गए वाहनों में से हर पांचवा व्हीकल इलेक्ट्रिक था, जबकि डीजल कारों की सेल में 19 प्रतिशत से कमी आई है। पिछले वर्ष दिसंबर में पश्चिमी यूरोप में लगभग 176, 000 बैटरी ईवी बेचे गए, जो अभी तक का रिकॉर्ड है। यूरोप में डीजल कार मार्केट 2015 से गिर रहा है, जब Volkswagen को डीजल एमिशन टेस्ट में धोखा देने का दोषी पाया गया था। हालांकि, इसके बावजूद, Volkswagen ने दुनिया भर में 452,9000 बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे हैं, जो 2020 की तुलना में 96 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में अमेरिकी कंपनी टेस्ला टॉप पर है। इसके प्रमुख मार्केट्स में अमेरिका और चीन शामिल हैं। इसके पास चीन में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »