20 पैसे के खर्च पर 1 किलोमीटर चलेगी यह Made in India इलेक्ट्रिक मोपेड

Geliose Hope इलेक्ट्रिक मोपेड (Electric Moped) की दिल्ली में कीमत 46,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ग्राहकों को कुछ आर्कषक कलर ऑप्शन भी मिलेंगे, जिनमें नियोन ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और आर्मी ग्रीन शामिल हैं।

20 पैसे के खर्च पर 1 किलोमीटर चलेगी यह Made in India इलेक्ट्रिक मोपेड

इस इलेक्ट्रिक मोपेड की दिल्ली में कीमत 46,999 रुपये (Ex-Showroom) है

विज्ञापन
Geliose Mobility, यह भारतीय इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बिल्कुल नया स्टार्प-अप है। स्टार्ट-अप ने अपने सबसे पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के नाम पर एक इलेक्ट्रिक मोपेट लॉन्च किया है, जिसका डिज़ाइन काफी अनूठा और आकर्षक भी है। इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली से जुड़े इस स्टार्टअप के नए इलेक्ट्रिक मोपेड का नाम Hope है। इसकी टॉप स्पीड 25Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में अधिकतम 75 किलोमीटर चल सकता है। 

Geliose Hope इलेक्ट्रिक मोपेड (Electric Moped) की दिल्ली में कीमत 46,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ग्राहकों को कुछ आर्कषक कलर ऑप्शन भी मिलेंगे, जिनमें नियोन ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और आर्मी ग्रीन शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि शुरुआती डिज़ाइन से लेकर अंतिम प्रोडक्ट तक, यह पूरी तरह से Made in India (मेड इन इंडिया) मोपेड है। इसके रजिस्ट्रेशन भी खुले हैं। आप यहां पर अपनी कुछ जानकारियां सबमिट कर Hope को बुक कर सकते हैं।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में इसकी कई तस्वीरें और इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई हैं। Geliose Hope इलेक्ट्रिक मोपेड को लो रनिंग कॉस्ट के लिए प्रोमोट किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि मोपेड महज 20 पैसा प्रति किलोमीटर के खर्च में चलता है। इसकी तुलना एक पारंपरिक पेट्रोल स्कूटर से की गई है, जिसका खर्च 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर दिखाया गया है। मोपेड होने के नाते इसमें पैडल और थ्रॉटल दोनों विकल्प मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि यूज़र दोनों के बीच आसानी से स्विच कर सकता है। इसके पीछे वाली सीट के लिए कई एसेसरीज़ के विकल्प मिलते हैं, जिनके जरिए आप पीछे पिलियन सीट या सामान रखने के लिए अलग-अलग प्रकार के कैरियर लगा सकते हैं।

इसका डिज़ाइन भी काफी आकर्षक और अनूठा है। इसमें स्पोर्ट्स बाइक के जैसा फ्रेम मिलता है, कुछ हद तक KTM बाइक से मिलता-जुलता। आगे और पीछे LED लाइट दी गई हैं और इंडिकेटर भी डायनामिक रनिंग हैं। इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिज़िटल है। इसमें रिवर्स मोड और पार्किंग असिस्ट फीचर भी मिलता है। 

पावर की बात करें, तो Geliose Hope इलेक्ट्रिक मोपेड में 250W की BLDC मोटर शामिल है, जो इसे 25Kmph की टॉप स्पीड तक पहुंचाने में सक्षम है। बैटरी के तीन विकल्प मिलते हैं, जिनकी बदौलत यह अधिकतम 75KM की रेंज निकाल सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में अधिकतम 4 घंटे लगते हैं और कंपनी का यह भी दावा है कि इसका बैटरी पैक 3 घंटे और 12 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। लो-स्पीड व्हीकल होने के नाते इसे चलाने के लिए आपको लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »