• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बिग बाज़ार पर भी अब ऑनलाइन शॉपिंग, फ्यूचर ग्रुप ने पेटीएम के साथ किया समझौता

बिग बाज़ार पर भी अब ऑनलाइन शॉपिंग, फ्यूचर ग्रुप ने पेटीएम के साथ किया समझौता

बिग बाज़ार पर भी अब ऑनलाइन शॉपिंग, फ्यूचर ग्रुप ने पेटीएम के साथ किया समझौता
विज्ञापन
खुदरा क्षेत्र के फ्यूचर समूह ने मोबाइल भुगतान एवं ई-वाणिज्य कंपनी पेटीएम के साथ समझौता किया है। इसके तहत फ्यूचर समूह पेटीएम के मंच का प्रयोग बिग बाजार के सामान को ऑनलाइन बेचने के लिए करेगा।

इस समझौते में पेटीएम के मार्केटप्लेस पर बिग बाजार एक प्रमुख स्टोर बन जाएगा। इसके बाद बिग बाजार के ग्राहक पेटीएम की भुगतान प्रणाली का प्रयोग करके हर खरीद पर 15 प्रतिशत का कैशबैक पा सकेंगे। यह कैशबैक सुविधा उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध होगी।

फ्यूचर समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर बियानी ने कहा कि यह साझेदारी बिग बाजार को ऑनलाइन लाने के लिए की गई है। पिछले दो सालों से हम इस (ऑनलाइन) कारोबार को समझने का प्रयास कर रहे हैं कि कैसे इससे जुड़े और किसी को तो इसे काम करने लायक बनाना ही है।

बियानी ने कहा कि इस साल 13 से 17 अगस्त के बीच लगने वाली महाबचत सेल में बिग बाजार का लक्ष्य एक हजार करोड़ रुपये के बिक्री लक्ष्य को प्राप्त करना है और इसे ऑनलाइन साझेदारी से प्रोत्साहन मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Big Bazaar, Future Group, India, Internet, Paytm
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »