115 रेलवे स्टेशनों पर 50 लाख लोगों को मुहैया कराई गई मुफ्त वाईफाई सेवा

115 रेलवे स्टेशनों पर 50 लाख लोगों को मुहैया कराई गई मुफ्त वाईफाई सेवा
ख़ास बातें
  • यह जानकारी रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने दी
  • प्रभु ने कहा कि वाईफाई एक सार्वजनिक सेवा है
  • मुफ्त वाई-फाई सेवा के लिए सरकार ने कोई धन आवंटित नहीं किया है
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को बताया कि देश के 115 रेलवे स्टेशनों पर 50 लाख यात्रियों को निशुल्क वाईफाई सेवा मुहैया करायी गयी है। रेलवे की इस तरह की सुविधा को बाद में चलती ट्रेनों में भी मुहैया कराने की योजना है।

प्रभु ने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों के उत्तर में बताया कि रेलवे की सहायक कंपनी रेलटेल को 400 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सरकार ने कोई धन आवंटित नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में 115 स्टेशनों पर मुहैया कराई जा रही वाईफाई सेवा के तहत करीब 50 लाख लोग इस सेवा का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले बैच में कुल 400 स्टेशनों को कवर किया जाएगा।

प्रभु ने कहा कि वाईफाई एक सार्वजनिक सेवा है और उसे केवल रेलवे यात्रियों को मुहैया नहीं कराया जाता बल्कि सटेशन पर आने वाले सभी लोग इसका लाभ लेते हैं जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि चलती ट्रेनों में वाईफाई सेवा मुहैया कराने के मामले में कुछ ट्रेनों में पहले से ही यह सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम इसे अधिकतर ट्रेनों में देने का प्रयास करेंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DoT, RailTel, Indian Railways, Internet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
  2. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
  3. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
  4. JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
  5. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  7. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  8. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  9. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »