Flipkart पर सैमसंग कार्निवल सेल, मिल रहे हैं ये ऑफर

मिड रेंज के फोन की बात करें तो 64 जीबी वाला Galaxy On Nxt 11,900 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी वास्तविक कीमत 17,900 रुपये है। वहीं, 16 जीबी वाला Galaxy On Nxt यहां 9,999 रुपये में बिक रहा है। इस फोन की असल कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा 32 जीबी वाला गैलेक्सी ऑन मैक्स यहां 13,900 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी असल कीमत 16,900 रुपये है।

Flipkart पर सैमसंग कार्निवल सेल, मिल रहे हैं ये ऑफर
ख़ास बातें
  • सैमसंग कार्निवल ऑफर में गैलेक्सी एस7 पर 23,000 रुपये की छूट
  • स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप व अन्य उत्पाद भी छूट के दायरे में
  • 7 से 9 फरवरी तक चलेगी सैमसंग कार्निवल सेल
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अब 'सैमसंग कार्निवल' के नाम से नई सेल लेकर आई है। इस सेल में सैमसंग के स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, टीवी पर छूट दी जा रही है। कार्निवल में सैमसंग के रेफ्रिजरेटर, एयर प्यूरीफायर, माइक्रोवेव, एसी, वॉशिंग मशीन आदि उत्पादों पर भी यह छूट मिल रही है। यह सेल 7 फरवरी से शुरू हुई थी और 9 फरवरी तक चलेगी। इस कार्निवल में सैमसंग गैलेक्सी एस7 सिर्फ 22,900 रुपये में मिल रहा है। इसकी असल कीमत 46,000 रुपये है। वहीं, एस7 एज की असल कीमत 41,900 रुपये है लेकिन सेल में आप इसे 35,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

मिड रेंज के फोन की बात करें तो 64 जीबी वाला  Galaxy On Nxt 11,900 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी वास्तविक कीमत 17,900 रुपये है। वहीं, 16 जीबी वाला Galaxy On Nxt यहां 9,999 रुपये में बिक रहा है। इस फोन की असल कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा 32 जीबी वाला गैलेक्सी ऑन मैक्स यहां 13,900 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी असल कीमत 16,900 रुपये है। गैलेक्सी जे3 प्रो की बात करें तो इस फोन की असल कीमत 8,490 रुपये है लेकिन छूट के बाद यह आपको यहां 6,990 रुपये में दिया जा रहा है। गैलेक्सी ऑन5 आप यहां छूट के साथ 6,290 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस कार्निवल में टैबलेट की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है, जिसे नो कॉस्ट ईएमआई के साथ 1,984 रुपये प्रतिमाह का विकल्प चुनकर खरीदा जा सकता है। इसके अतिरिक्त सैमसंग गियर फिट2 प्रो को आप 13,590 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी असल कीमत 13,990 रुपये है। साथ ही प्रीपेड यूज़र को इसमें 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प Gear Fit2 Pro के लिए भी दिया गया है। इस ऑफर के दौरान सैमसंग के हेडफोन और स्पीकर पर भी छूट दी जा रही है। इनकी कीमत 694 रुपये से शुरू हो रही है। इसके अतिरिक्त मेमोरी कार्ड, हार्ड ड्राइव, चार्जर आदि एक्सेसरीज़ पर भी 80 फीसदी तक की छूट मिल रही है।

सैमसंग की 49 इंच वाली कर्व्ड स्मार्ट टीवी की बात करें तो इसकी छूट के साथ कीमत 59,999 रुपये है। इस टीवी की असल कीमत 91,900 रुपये है। वहीं, बाकी स्मार्ट टीवी की शुरुआत 23,999 रुपये से है। 24 इंच वाली सैमसंग एचडी रेडी टीवी की बिक्री भी 11,499 रुपये कीमत से शुरू है। इस टीवी का 32 इंच वेरिएंट 17,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही मॉनिटर पर भी 35 फीसदी तक की छूट इस सेल में दी जा रही है।

ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड यूज़र को सभी उत्पादों पर 10 फीसदी की तत्काल छूट मिलेगी। इसके लिए कम से कम 5,999 रुपये का सामान खरीदना होगा। इस ऑफर के ज़रिए अधिकतम 1,250 रुपये की छूट ली जा सकती है। नियम व शर्तों का ज़िक्र उत्पाद के नीचे किया गया है। बता दें कि ये ऑफर 'फोन पे' के ज़रिए एचडीएफसी के डेबिट/क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ऑफर मान्य नहीं होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »