• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहे हैं मोबाइल, पेटीएम और अमेज़न इंडिया पर भी है सेल

फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहे हैं मोबाइल, पेटीएम और अमेज़न इंडिया पर भी है सेल

फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहे हैं मोबाइल, पेटीएम और अमेज़न इंडिया पर भी है सेल
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न और पेटीएम पर लोकप्रिय मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, गेमिंग कंसोल और कई अन्य प्रोडक्ट सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। दरअसल, इन कंपनियों ने ईयर-एंड का सेल का आयोजन किया है।

फ्लिपकार्ट के बिग ऐप शॉपिंग डे सेल की वापसी हुई है। यह सेल सिर्फ ऐप पर आयोजित की जा रही है और बुधवार तक चलेगी। लोकप्रिय ऑफर की बात करें तो लेनेवो के3 नोट को 8,999 रुपये में, शाओमी एमआई 4आई को 9,999 रुपये में, मोटो जी थर्ड जेन को 10,499 रुपये में और आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 को 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा यूज़र 4,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 स्मार्टफोन छूट के साथ 7,990 रुपये में मिल रहे हैं। इसके साथ 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया गया है। माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 4जी को 6,199 रुपये में खरीदा जा सकता है और एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक की छूट भी पाई जा सकती है।

फ्लिपकार्ट के ईयर एंड बिग ऐप शॉपिंग डेज के तहत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट भी छूट के साथ उपलब्ध हैं। आप निकॉन डी3200 कैमरे को 18,990 रुपये और माइक्रोमैक्स के 42 इंच यूएचडी स्मार्ट टीवी को 32,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा 18,000 रुपये से ऊपर के विंडोज लैपटॉप के साथ 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाना संभव है। फ्लिपकार्ट पर सिटीबैंक (1,750 रुपये तक) और स्टेंडर्ड चार्टर्ड (2,000 रुपये तक) के कार्ड पर 10 फीसदी तक की अतिरिक्तत छूट पाई जा सकती है।

पेटीएम पर मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स सेल का आयोजन किया गया है। होम एप्लियांसेज पर 10,000 रुपये तक के पेटीएम मनी कैशबैक मिल रहा है। ई-कॉमर्स स्टोर पर एलईडी टीवी, हेडफोन और कैमरा छूट के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। सेल के तहत आईफोन 6एस का 16 जीबी मॉडल कैशबैक के साथ  40,688 रुपये में उपलब्ध है। आपको 10,000 रुपये का पेटीएम कैशबैक मिलेगा। इसी हैंडसेट का 64 जीबी मॉडल 51,475 रुपये (10,000 रुपये का पेटीएम कैशबैक) में उपलब्ध है। एक तरह से देखा जाए तो यह डील ऑफर द ईयर है।

फ्लिपकार्ट के प्रतिद्वंद्वी अमेज़न इंडिया पर भी सोमवार से बुधवार तक ईयर एंड सेल का आयोजन किया जा रहा है। वेबसाइट पर प्रोडक्ट छूट के साथ लाइटनिंग डील्स के तहत उपलब्ध होंगे। इस दौरान यूज़र मोबाइल, मोबाइल एक्सेसरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर छूट की उम्मीद कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »