Flipkart Big Freedom Sale 10 अगस्त से, बंपर ऑफर के लिए रहें तैयार

स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल का आयोजन किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में Xiaomi, Samsung, Apple ब्रांड के स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे।

Flipkart Big Freedom Sale 10 अगस्त से, बंपर ऑफर के लिए रहें तैयार
ख़ास बातें
  • 10 से 12 अगस्त तक चलेगी फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल
  • Flipkart Big Freedom Sale में बंपर ऑफर्स के लिए रहें तैयार
  • 9 से 12 अगस्त तक चलेगी अमेजन फ्रीडम सेल
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने प्रतिद्धंदी कंपनी अमेजन से मुकाबले के लिए Flipkart Big Freedom Sale की घोषणा कर दी है। Amazon Freedom Sale को कड़ी चुनौती और ग्राहकों को शानदार ऑफर्स देने के लिए फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल का आयोजन किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट सेल 10 से 12 अगस्त तक चलेगी। बता दें कि अमेजन फ्रीडम सेल फ्लिपकार्ट सेल से ठीक एक दिन पहले यानी 9 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त कर चलेगी।

फ्लिपकार्ट ने अभी ऑफर्स से पर्दा नहीं उठाया लकिन सेल के दौरान ग्राहकों को ब्लॉकबस्टर डील, प्राइस क्रैश ऑफर्स, रश आवर डील, द फ्रीडम आवर और आवर डील मिलेंगी। फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल में खरीदारी के लिए सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा।   

Flipkart ने खुलासा किया कि सेल के दौरान हर आठ घंटे में ग्राहकों को ब्लॉकबस्टर डील, प्राइस क्रैश ऑफर्स मिलेंगे। 10 अगस्त की रात 12 बजे से 2 बजे तक रश आवर के दौरान रेवोलुशनरी डील मिलेंगी। अमेजन सेल के दौरान जिस तरह पहले लाइटनिंग डील मिली थी ठीक उसी तर्ज पर फ्लिपकार्ट सेल में आवर डील मिलेंगी। तीन दिनों तक हर शाम 7 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट तक फ्रीडम काउंटडाउन शुरू होगा। इस दौरान कई कैटेगरी के प्रोडक्ट कम कीमत पर बेचे जाएंगे।    

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, फ्लिपकार्ट सेल में Xiaomi, Samsung, Apple समेत कई अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। उम्मीद है कि Apple, Dell, Google जैसे ब्रांड के लैपटॉप, ऑडियो उपकरण और कैमरा प्रोडक्ट सेगमेंट पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।

फ्लिपकार्ट सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने कहा कि आप अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को विशलिस्ट, क्रेडिट या डेबिट कार्ड डिटेल और अपना पता डालकर अकाउंट को अपडेट कर लें। बता दें कि Amazon सेल में OnePlus 6, Realme 1, Moto G6 समेत कई स्मार्टफोन पर शानदार डील मिलेगी। स्टेट बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत कैशबक ऑफर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart The Big Freedom Sale, amazon freedom sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »