Flipkart Big Billion Days Sale:स्मार्टफोन, लैपटॉप और कई प्रोडक्ट्स पर बेस्ट डील्स

इस सेल में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का प्राइस एक लाख रुपये से कम होगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी होंगे

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 23:10 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कस्टमर्स को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की 27 सितंबर को शुरुआत होगी
  • इस सेल में चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा

इस सेल के प्रत्येक दिन नई डील्स का खुलासा किया जाएगा

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart की वर्ष की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल इस सप्ताह शुरू होगी। इसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, वियरेबल्स, अप्लायंसेज और बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरीज में भारी डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। इसमें कस्टमर्स को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। हम यहां आपको इस सेल के बारे में अधिक जानकारी दे रहे हैं। 

फ्लिपकार्ट ने बताया है कि बिग बिलियन डेज सेल की 27 सितंबर को शुरुआत होगी। हालांकि, Flipkart Plus कस्टमर्स के लिए सेल 26 सितंबर को शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही सेल के प्रत्येक दिन नई डील्स का खुलासा किया जाएगा। इसमें HDFC Bank के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर भी डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। 
Advertisement

इस सेल में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का प्राइस एक लाख रुपये से कम होगा। इन स्मार्टफोन्स पर सामान्य डिस्काउंट के अलावा चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शंस पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी होंगे। भारत में एपल ने iPhone 16 के लॉन्च के बाद इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री बंद कर दी है। iPhone 15 Pro के 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,09,900 रुपये और iPhone 15 Pro Max का 1,34,900 रुपये का है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को फ्लिपकार्ट की सेल में क्रमशः 89,999 रुपये और 99,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट की ओर से एक्सचेंज डिस्काउंट और चुनिंदा बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस से खरीदारी करने पर कैशबैक की भी पेशकश की जाएगी। इससे इन स्मार्टफोन्स को सेल के प्राइस से भी कम पर खरीदा जा सकेगा। 

इसमें लैपटॉप्स पर भी डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। इस सेल में Asus ROG Ally को 40,000 रुपये से कम में, Lenovo LOQ और Samsung Galaxy Book 4 को 50,000 रुपये से कम में और Acer Swift Go 14 को 55,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट ने बताया है कि इस सेल में स्मार्ट TVs पर 80 प्रतिशत तक के डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। इसमें Samsung, Sony, LG, Xiaomi, Tosibha और TCL जैसे कई ब्रांड्स के स्मार्ट टेलीविजंस पर बेस्ट डील्स की पेशकश की जाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.