फ्लिपकार्ट पर न्यू ईयर सेल: Xiaomi Mi A1, Google Pixel 2 व Redmi Note 4 समेत कई फोन पर छूट

फ्लिपकार्ट ने बुधवार को अपनी 2018 मोबाइल बोनांज़ा सेल की शुरुआत की। कंपनी ने नए साल के मौके पर ग्राहकों के लिए यह तोहफा दिया है।

फ्लिपकार्ट पर न्यू ईयर सेल: Xiaomi Mi A1, Google Pixel 2 व Redmi Note 4 समेत कई फोन पर छूट
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने बुधवार को अपनी 2018 मोबाइल बोनांज़ा सेल की शुरुआत की। कंपनी ने नए साल के मौके पर ग्राहकों के लिए यह तोहफा दिया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में शाओमी मी ए1, गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सल, मोटो जी5 प्लस, रेडमी नोट 4, लेनोवो के5 नोट और सैमसंग गैलेक्सी एस7 पर आकर्षक ऑफर दिए हैं। इसके अलावा, कई किफ़ायती 4जी हैंडसेट पर भी छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट पर 99 रुपये में बायबैक गारंटी, 833 रुपये प्रति महीने पर नो कॉस्ट ईएमआई और कई एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट की यह सेल 5 जनवरी तक चलेगी।

फ्लिपकार्ट सेल में मोबाइल पर ऑफर
फ्लिपकार्ट 2018 बोनांज़ा सेल के तहत, शाओमी मी ए1 छूट के साथ 12,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन हाल ही में फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन 39,999 रुपये ( 61,000 रुपये एमआरपी से शुरुआत) में मिल रहे हैं। एचएडीएफसी बैंक कार्ड से ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर 8,000 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। ऑनलाइन मार्केटप्लेस 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट और 38,500 रुपये की बायबैक गारंटी भी दे रही है। इसके अलावा, पिक्सल 2 के लिए 3 जनवरी की रात सेल का आयोजन भी होगा जिसमें फोन के लिमिटेड स्टॉक को उपलब्ध कराया जाएगा।

शाओमी मी ए1 और गूगल पिक्सल 2 के अलावा, फ्लिपकार्ट सेल में मोटो जी5 प्लस (4 जीबी वेरिएंट) 9,999 रुपये (एमआरपी 16,000 रुपये) में मिल रहा है। देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाला शाओमी रेडमी नोट 4 नई सेल में 10,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में उपलब्ध है। यह कीमत 4 जीबी रेडमी नोट 4 वेरिएंट की है जिसमें 64 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा, लेनोवो के5 नोट 4 जीबी वेरिएंट पर 11,481 रुपये (एमआरपी 13,499 रुपये) की छूट मिल रही है।

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग ऑन मैक्स 4 जीबी वेरिएंट 13,900 रुपये (एमआरपी 16,900 रुपये), माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी 9,449 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये) और ओप्पो एफ3 प्लस 6 जीबी 17,990 रुपये (एमआरपी 22,990 रुपये) में मिल रहा है।

इन सभी बड़ी डील के अलावा, फ्लिपकार्ट 2018 मोबाइल बोनांज़ा सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस7 26,990 रुपये (एमआरपी 46,000 रुपये) में मिल रहा है। 2 जीबी मोटो सी प्लस सेल में 5,999 रुपये (एमआरपी 6,999 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं पैनासोनिक एलुगा ए3 3 जीबी वेरिएंट छूट के साथ 6,999 रुपये (एमआरपी 11,490 रुपये) में मिल रहा है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी डीटी 13,981 रुपये (एमआरपी 15,999 रुपये) में जबकि पैनासोनिक रे X 3जीबी 6,981 रुपये (एमआरपी 8,999 रुपये) और लेनोवो के8 प्लस 8,981 रुपये में मिल रहा है।

फ्लिपकार्ट ने स्वाइप एलीट स्टार 4जी वीओएलटीई और लावा ए52 को 2,018 रुपये में लिस्ट किया है। इसी तरह, फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 को 6,490 रुपये (एमआरपी 8,990 रुपये), पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स को 9,999 रुपये (एमआरपी 12,499 रुपये) और सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो 2 जीबी को 6,990 रुपये (एमआरपी 8,490 रुपये) में बेचा जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »