Facebook की पेरेंट Meta छंटनी के बाद अब बोनस भी करेगी कम!

14 मार्च को Meta ने 10 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।

Facebook की पेरेंट Meta छंटनी के बाद अब बोनस भी करेगी कम!

हाल ही में Meta ने 10 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।

ख़ास बातें
  • अब फर्म की ओर से कर्मचारियों के बोनस को कम किए जाने की खबर आ रही है
  • कर्मचारियों की परफॉर्मेंस को अब साल में 2 बार जांचने की भी कही बात
  • मेटा अब तक 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की करेगी छंटनी
विज्ञापन
फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने हाल में हजारों की संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब फर्म की ओर से कर्मचारियों के बोनस को कम किए जाने की खबर भी आ रही है। कंपनी बोनस पे में भी कटौती करने जा रही है। इतना ही नहीं, कंपनी ने कर्मचारियों की परफॉर्मेंस को अब साल में 2 बार जांचने की भी बात कही है। जिसके आधार पर उनका बोनस और स्टॉक अवॉर्ड भी तय किया जाएगा। 

मेटा (Meta), जो कि Facebook की पेरेंट कंपनी है, ने एक बार फिर से कर्मचारियों को एक बड़ा झटका दिया है। मेटा अब तक 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अपने वर्कफोर्स से कम कर चुकी है। कंपनी ने बड़ी संख्या में छंटनी करने के बाद अब अपने कर्मचारियों के बोनस में भी कटौती की घोषणा की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब कर्मचारियों के बोनस को 85 प्रतिशत से घटाकर 65 प्रतिशत करने जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों की परफॉर्मेंस का भी साल में एक से ज्यादा बार आकलन किया जाएगा। इसी आकलन के आधार पर कंपनी तय करेगी कि कर्माचारी को कितना बोनस दिया जाएगा और कितना स्टॉक अवॉर्ड मिलेगा।  

14 मार्च को Meta ने 10 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। इसके साथ ही कंपनी ने इसके पहले जो 5 हजार कर्मचारियों को भर्ती करने की घोषणा की थी, उसे भी रद्द कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के एडवर्टाइजिंग प्रोडक्ट एग्जिक्यूटिव जल्द ही कंपनी से इस्तीफा देने जा रहे हैं। मई में इनके कंपनी छोड़ने की बात सामने आई है। डेन लेवी वर्तमान में कंपनी में बिजनेस मैसेजिंग के वॉइस प्रेजिडेंट हैं। मेटा के इंटरनल सोशल नेटवर्क में एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि अब वह अपनी फैमिली पर ध्यान देना चाहते हैं। 

डेन लेवी के मुताबिक उन्होंने ल्यूकीमिया के कारण अपने एक बच्चे को खोया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह इस फैसले पर 2 साल से ज्यादा समय से विचार कर रहे थे और अब आखिरकार उन्होंने कंपनी से इस्तीफा देना तय कर लिया है। डेन लेवी मेटा में 14 साल से कार्यरत बताए जाते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »