Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को मिलीं 5 लाख प्रीबुकिंग

SpaceX ने Starlink की सर्विस लॉन्च के लिए कोई तिथि अभी तय नहीं की है। मगर कमर्शिअल सर्विस अभी नहीं दी जाएगी जैसा कि पहले प्लान किया गया था।

Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को मिलीं 5 लाख प्रीबुकिंग

यूएस के FCC ने पिछले महीने SpaceX को पृथ्वी के निचले ऑर्बिट में स्टारलिंक सैटेलाइट लगाने की मंजूरी दी थी

ख़ास बातें
  • SpaceX ने अभी तक Starlink की सर्विस की लॉन्च डेट नहीं दी है
  • रॉकेट बनाकर बाहरी अंतरिक्ष में भेजना पूंजी प्रधान बिजनेस है
  • कंपनी कुल 12000 सैटेलाइट लगाने की योजना बना रही है
विज्ञापन
SpaceX के संस्थापक Elon Musk ने कहा है कि उनके Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए 500,000 से ज्यादा प्रीऑर्डर आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस मांग को पूरी करने के लिए उन्हें किसी भी तरह की कोई तकनीकी समस्या नहीं है।

मस्क ने ट्विट के जरिए CNBC रिपोर्टर द्वारा की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, "शहरी क्षेत्रों में यूजर्स के उच्च घनत्व की ही केवल एक बाधा हो सकती है।" दरअसल रिपोर्टर की पोस्ट में कहा गया था कि SpaceX ने जमा राशि के रूप में $99 (लगभग 7,300 रुपये) लिये जो कि पूरी तरह से रिफंडेबल थे मगर मगर सर्विस की गारंटी नहीं दी गई थी।
<>div align="center">
मस्क ने कहा, "चुनौती तब आती है जब हम कई मिलियन यूजर्स की रेंज में प्रवेश करते हैं।" SpaceX ने Starlink की सर्विस लॉन्च के लिए कोई तिथि अभी तय नहीं की है। मगर कमर्शिअल सर्विस अभी नहीं दी जाएगी जैसा कि पहले प्लान किया गया था। आखिर तक कंपनी कुल 12000 सैटेलाइट लगाने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि Starlink के लिए इसकी कीमत लगभग 10 बिलियन डॉलर (लगभग 73,840 करोड़ रुपये) तक जाएगी।

बाहरी अंतरिक्ष में रॉकेट बनाकर भेजना एक पूंजी प्रधान बिजनेस है। मगर दुनिया के दो सबसे धनी व्यक्तियों, अमेजॉन के संस्थापक Jeff Bezos और Musk (जो कि ऑटोमेकर टेसला के चीफ भी हैं) ने इस मार्केट में राह बनाने के लिए कई साल के भीतर बिलियन डॉलर का निवेश कर दिया है।

Musk औप Bezos सार्वजनिक रूप से सैटेलाइट प्लान्स के लिए एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं। यूएस फेडरेल कम्यूनिकेशन्स कमिशन (FCC) ने पिछले महीने कुछ शर्तों के साथ योजना की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धरती के निचले ऑर्बिट में कुछ स्टारलिंक सैटेलाइट लगाने की मंजूरी दी थी। मगर कंपनी के प्लान के मुताबिक ये ये इससे ऊपर लगाए जाने थे। SpaceX भी ने भी यह स्वीकार करते हुए शर्त को मान लिया था कि उनके सैटेलाइट Amazon के Kuiper Systems सैटेलाइट प्रोजेक्ट में दखलअंदाजी कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Starlink internet service, SpaceX CEO, SpaceX, SpaceX Chief
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »