Motorola आज भारतीय बाजार में Motorola G86 Power को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Motorola
Moto G86 Power में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले है।
Motorola ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola G86 Power को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6,720mAh की बैटरी से लैस है जो कि 33W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर काम करता है। आइए Motorola G86 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola G86 Power 5G के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन पेनटॉन कॉस्मिक स्काई, पेनटॉन गोल्डन कायप्रेस और पेनटॉन स्पेलबाउंड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री 6 अगस्त को 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर होगी।
Moto G86 Power 5G में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। G86 Power 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4x रैम दी गई है जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। G86 Power 5G में 6,720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.21 मिमी, 74.74 मिमी, 8.65 मिमी और वजन 198 ग्राम है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो G86 Power 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT 600 प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। वहीं ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H रेटिंग भी है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ड्यूल सिम सपोर्ट और जीपीएस शामिल है।
Motorla G86 Power 5G में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
Motorla G86 Power 5G के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
Motorla G86 Power 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है।
Motorla G86 Power 5G में 6,720mAhकी बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज