Ayaneo Phone की सीधी तुलना Anbernic RG Slide जैसे हाल ही लॉन्च हैंडहेल्ड से हो रही है, लेकिन Ayaneo का फोन एक फुल-स्मार्टफोन होगा।
Photo Credit: Ayaneo
Ayaneo ने अपने अफोर्डेबल हैंडहेल्ड सेगमेंट के लिए Konkr नामक नया सब-ब्रांड भी लॉन्च किया है
गेमिंग हार्डवेयर कंपनी Ayaneo ने अपने 2025-2026 स्ट्रैटेजी ब्रिफिंग में स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने पहले गेमिंग स्मार्टफोन को “Ayaneo Phone” नाम से पेश किया है। इस डिवाइस को पूरी तरह गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है और यह Ayaneo की क्लासिक हैंडहेल्ड गेमिंग फिलॉसफी को रिप्रेजेंट करता है। सबसे बड़ा हाइलाइट यह है कि इस फोन में Sony Xperia Play (2011) की तरह एक स्लाइडिंग मैकेनिज्म मिलेगा, जिससे डिस्प्ले के नीचे से फिजिकल कंट्रोलर स्लाइड आउट होंगे। इसकी वजह से Ayaneo Phone को गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए पूरी तरह कस्टमाइज किया जा सकेगा।
Ayaneo Phone की सीधी तुलना Anbernic RG Slide जैसे हाल ही लॉन्च हैंडहेल्ड से हो रही है, लेकिन Ayaneo का फोन एक फुल-स्मार्टफोन होगा, यानी इसमें मोबाइल नेटवर्क सपोर्ट, ऐप्स और कम्युनिकेशन से लेकर क्लासिक-स्टाइल फिजिकल गेमिंग कंट्रोल्स का फ्लेक्सिबल एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि अब तक न ही इसके फीचर्स और न ही लॉन्च डेट/प्राइस की पुष्टि की गई है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले ChinaJoy 2025 इवेंट में और डीटेल्स पेश की जाएंगी।
Ayaneo ने अपने अफोर्डेबल हैंडहेल्ड सेगमेंट के लिए Konkr नामक नया सब-ब्रांड भी लॉन्च किया है। Konkr सीरीज का पहला प्रोडक्ट “Konkr Pocket Fit” होगा, जो एक 6-इंच 1080p 144Hz डिस्प्ले और फ्लैगशिप Qualcomm चिपसेट के साथ आएगा। कंपनी के मुताबिक इसके डिजाइन में पोर्टेबिलिटी और कम्फर्ट को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, “Konkr Fit” नाम से Windows बेस्ड वर्जन भी लाया जाएगा, जिसमें 7-इंच डिस्प्ले और 80Wh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
Ayaneo ने इस ब्रिफिंग में दो और इनोवेटिव डिवाइसेज प्रिव्यू किए, एक डुअल-स्क्रीन Pocket DS और एक वर्टिकल Game Boy-स्टाइल हैंडहेल्ड। लॉन्च डेट, प्राइस और ज्यादा डीटेल्स जल्द ही ChinaJoy 2025 व कंपनी के फ्यूचर लाइवस्ट्रीम्स में सामने आएंगी।
यह Ayaneo का पहला गेमिंग स्मार्टफोन है, जिसमें Xperia Play जैसे स्लाइडिंग फिजिकल गेमिंग कंट्रोल्स हो सकते हैं। फोन के अंदर से D-pad और बटन स्लाइड होकर निकलेंगे।
हां, इसमें मोबाइल नेटवर्क, ऐप, कम्युनिकेशन और सभी स्मार्टफोन फीचर मिलेंगे, अन्य हैंडहेल्ड्स से अलग इसे रोजमर्रा के फोन की तरह भी यूज किया जा सकेगा।
Konkr, Ayaneo का नया सब-ब्रांड है, जो परफॉर्मेंस-फोकस्ड अफोर्डेबल गेमिंग हैंडहेल्ड्स लाएगा। इसका पहला प्रोडक्ट “Konkr Pocket Fit” होगा और उसके बाद “Konkr Fit” पेश किया जाएगा।
नहीं, अभी किसी प्रोडक्ट की कीमत या रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है। कंपनी जल्द नए अपडेट और ChinaJoy 2025 इवेंट में विजुअल-डेमो देने वाली है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत