दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति के खिताब पर दोबारा हुआ Elon Musk का कब्जा

इस लिस्ट में ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के चीफ Jeff Bezos तीसरे और बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft के फाउंडर Bill Gates चौथे स्थान पर हैं

दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति के खिताब पर दोबारा हुआ Elon Musk का कब्जा

Tesla के चीफ मस्क की नेटवर्थ लगभग 192 अरब डॉलर की है

ख़ास बातें
  • मस्क ने लग्जरी ब्रांड Louis Vuitton के CEO, Bernard Arnault को मात दी है
  • इस वर्ष टेस्ला का शेयर लगभग 89 प्रतिशत चढ़ा है
  • पिछले कुछ महीनों में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों के प्राइस घटाए गए हैं
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ Elon Musk ने दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति की अपनी पोजिशन दोबारा हासिल कर ली है। उन्होंने फ्रांस के लग्जरी ब्रांड Louis Vuitton के CEO, Bernard Arnault को मात दी है। मस्क की नेटवर्थ लगभग 192 अरब डॉलर और Bernard की लगभग 187 अरब डॉलर की है। 

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क और बर्नार्ड के बाद ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के चीफ Jeff Bezos और बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft के फाउंडर Bill Gates क्रमशः 144 अरब डॉलर और 125 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ हैं। यह इंडेक्स दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों की नियमित रैंकिंग करता है। बर्नार्ड की कंपनी के शेयर प्राइसेज में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के कारण मस्क को नेटवर्थ में उनसे आगे निकलने में सहायता मिली है। इस वर्ष टेस्ला का शेयर लगभग 89 प्रतिशत चढ़ा है। 

बिलिनेयर्स की इस लिस्ट में मस्क और बर्नार्ड के बीच कड़ी टक्कर है। पिछले वर्ष के अंत में बर्नाड ने मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे रईस व्यक्ति बनने की उपलब्धि हासिल की थी। हाल ही में मस्क ने कहा था कि ग्लोबल इकोनॉमी के लिए अगले 12 महीने मुश्किल होंगे। उनका कहना था कि टेस्ला पर भी इसका असर होगा। मस्क ने कंपनी की वार्षिक शेयरहोल्डर मीटिंग में कहा था कि टेस्ला के सायबरट्रक पिकअप की डिलीवरी भी जल्द शुरू की जा सकती है। उनका कहना था, "ग्लोबल इकोनॉमिक स्थिति से टेस्ला अलग नहीं है। मेरा अनुमान है कि अगले 12 महीने मैक्रोइकोनॉमिक लेवल पर मुश्किल हो सकते हैं।" इसके साथ मस्क ने बताया था कि इस वर्ष कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइव टेक्नोलॉजी लॉन्च कर सकती है। इससे टेस्ला का प्रॉफिट बढ़ने की संभावना है। कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर को एक विकल्प के तौर पर लगभग 15,000 डॉलर में बेचती है। 

पिछले कुछ महीनों में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज में कटौती की गई है। इससे कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ा है। टेस्ला ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बनाई है। कंपनी की इस योजना के बारे में केंद्र सरकार की ओर से संकेत दिया गया है। टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स ने इसे लेकर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की है। बहुत सी ग्लोबल कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर बढ़ाना चाहती हैं और इनके लिए भारत एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »