• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Elon Musk नहीं रहे दुनिया के सबसे रईस इंसान, Bernard Arnault ने पछाड़ा, ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

Elon Musk नहीं रहे दुनिया के सबसे रईस इंसान, Bernard Arnault ने पछाड़ा, ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

अब एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी नहीं रहे हैं, क्योंकि उनकी जगह पर Louis Vuitton के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault)आ गए हैं।

Elon Musk नहीं रहे दुनिया के सबसे रईस इंसान, Bernard Arnault ने पछाड़ा, ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति
ख़ास बातें
  • Elon Musk अब तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पायदान पर काबिज थे।
  • अब बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर बन गए हैं।
  • ट्विटर खरीदने के बाद से ही Elon Musk की नेटवर्थ में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन
Tesla और Spacex समेत Twitter के मालिक Elon Musk अब तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पायदान पर काबिज थे, लेकिन अब उनसे यह ताज छिन गया है। जी हां अब एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी नहीं रहे हैं, क्योंकि उनकी जगह पर Louis Vuitton के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) आ गए हैं। Forbes के डाटा के मुताबिक, एलन मस्क की नेटवर्थ में काफी गिरावट आई है, जिसके चलते वह बर्नार्ड अरनॉल्ट से नीचे आ गए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दुनिया के टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की सूची में कौन-कौन शामिल हैं।

एलन मस्क सितंबर 2021 से नंबर 1 के पायदान पर काबिज थे। मगर ट्विटर खरीदने के बाद से वह लगातार गिरावट का सामना कर रहे हैं। Forbes की रियल टाइम बिलियनेयर्स (Forbes Real Time Billionaires) लिस्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फ्रांस की Bernard Arnault & family 187.3 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले पायदान पर है।

ये हैं दुनिया के 10 सबसे रईस इंसान:

दूसरे नंबर पर 176.8 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ Elon Musk हैं।

तीसरे पायदान पर भारत के बिजनेसमेन Gautam Adani हैं, जिनकी नेटवर्क 134.5 बिलियन डॉलर है।

चौथे नंबर पर अमेरिका के अमेजन के मालिक Jeff Bezos हैं, जिनकी नेटवर्थ 115.7 बिलियन डॉलर है।

पांचवें नंबर पर अमेरिका के Warren Buffett हैं, जिनकी नेटवर्थ 108.3 बिलियन डॉलर है।

छठे नंबर पर Microsoft के संस्थापक Bill Gates हैं, जिनकी नेटवर्थ 106.9 बिलियन डॉलर है।

सातवें नंबर पर अमेरिका के Larry Ellison हैं, जिनकी नेटवर्थ 102.9 बिलियन डॉलर हैं।

आठवें पायदान पर भारत के मुकेश अंबानी हैं, जिनकी नेटवर्थ 92.2 बिलियन डॉलर है।

नौवें नंबर पर 83.0 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ अमेरिकन बिजनेसमेन और गूगल के संस्थापक Larry Page हैं।

82.8 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ दसवें नंबर पर Steve Ballmer हैं।

आपको बता दें कि एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter में बड़ा इनवेस्टमेंट कियाा है, जिसके लिए उन्होंने 44 अरब डॉलर का चुकाए हैं। मस्क ने कंपनी खरीदने का बाद उसमें पूरी तरह बदलाव किया, उन्होंने कंपनी के सीईओ समेत सभी बड़े अधिकारियों को बदला और माइक्रोब्लॉगिंग के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस को शुरू किया।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »