• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ather की इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर की बढ़ी मांग, 3 महीनों में 7458 यूनिट बेचीं, 184% की ग्रोथ

Ather की इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर की बढ़ी मांग, 3 महीनों में 7458 यूनिट बेचीं, 184% की ग्रोथ

वित्त वर्ष 2022 में 2 लाख 31 हजार 338 यूनिट्स की सेल हुई है, जो वित्‍त वर्ष 2021 में 41,046 यूनिट्स थीं।

Ather की इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर की बढ़ी मांग, 3 महीनों में 7458 यूनिट बेचीं, 184% की ग्रोथ

Photo Credit: atherenergy

बिक्री के मामले में हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) सबसे आगे है। उसके बाद ओकिनावा (Okinawa) और एम्पेयर (Ampere) हैं

ख़ास बातें
  • अकेले मार्च 2022 में एथर एनर्जी ने 2591 यूनिट्स सेल कीं
  • कंपनी देशभर में अपना विस्‍तार करने के लिए काम कर रही है
  • उसने क्विक डीलरशिप एक्‍सपेंशन की योजना भी बनाई है
विज्ञापन
देश के इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट ने पिछले एक साल में अच्‍छी रफ्तार पकड़ी है। वित्त वर्ष 2022 में 2 लाख 31 हजार 338 यूनिट्स की सेल हुई है, जो वित्‍त वर्ष 2021 में 41,046 यूनिट्स थीं। इस तरह इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में 460 फीसदी की ग्रोथ हुई है। बिक्री के मामले में हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) सबसे आगे है। उसके बाद ओकिनावा (Okinawa) और एम्पेयर (Ampere) हैं, जिनके टू व्‍हीलर लोगों ने पसंद किए हैं। सेल के मामले में चौथी पोजिशन पर है एथर एनर्जी (Ather Energy )। ग्रोथ हासिल करने के साथ ही यह ऐसा ब्रैंड बनता जा रहा है, जिसे लोग पहचानने लगे हैं। 

rushlane की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले मार्च 2022 में एथर एनर्जी ने 2591 यूनिट्स सेल कीं। एथर का कहना है कि यह सालाना 120% से अधिक की वृद्धि है। कंपनी ने 1414 यूनिट्स का वॉल्‍यूम गेन हासिल किया है। कंपनी की  सेल्स ग्रोथ 26.89 फीसदी रही है। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी ने इस साल की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2022 के बीच 7,458 यूनिट्स सेल की हैं। पिछले साल इस दौरान 2,633 यूनिट्स की सेल हुई थी। इस तरह एक साल में 4,825 यूनिट्स के वॉल्यूम गेन के साथ कंपनी की ग्रोथ दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी देशभर में अपना विस्‍तार करने के लिए काम कर रही है। उसने क्विक डीलरशिप एक्‍सपेंशन की योजना भी बनाई है। इसके साथ ही गुवाहाटी, विजयवाड़ा, तिरुपति जैसे शहरों में रिटेल आउटलेट्स शुरू किए हैं। कंपनी ने बेंगलूरू में तीसरा आउटलेट खोला है।  

एथर एनर्जी अब 28 शहरों में फैल चुकी है, जहां इसके 34 एक्सपीरियंस सेंटर हैं। दिल्‍ली के बाद बंगलूरू तीसरा ऐसा शहर है, जहां तीन एक्‍सपीरियंस सेंटर चल रहे हैं। 

बहरहाल, बिक्री के मामले में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) छठी पोजिशन पर है। हाल में कंपनी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में आग लगने की वजह से सुर्खियों में है। वित्त वर्ष 2022 में ओला की सेल 14,371 यूनिट रही है। ओला के बाद टीवीएस और रिवोल्ट जैसे ब्रैंड हैं, जबकि बजाज ऑटो (Bajaj Auto) 10वें नंबर पर है। कंपनी ने वित्‍त वर्ष 2022 में 7,084 यूनिट्स बेचीं हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »