मई में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में Okinawa ने Ola को पछाड़ा, Ather की बल्ले-बल्ले

TVS Motor ने मई महीने में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुल 2,637 यूनिट्स बेचे, जबकि Bajaj ने Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर ने भी पिछले महीने अच्छी ग्रोथ दर्ज की है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जून 2022 16:44 IST
ख़ास बातें
  • मई महीने में Okinawa ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे
  • कंपनी ने यह पहला स्थान Ola Electric को पछाड़ कर हासिल किया
  • Hero Electric ने इन पांचों ब्रांड्स में से सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की

TVS Motor ने मई महीने में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुल 2,637 यूनिट्स बेचे

इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स में लग रही आग की घटनाओं का असर इनकी सेल्स पर नहीं पड़ रहा है। देश में टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर कंपनियों ने मई महीने में 28,935 ईवी बेचे हैं। इन पांच ब्रांड्स में Okinawa, Ola Electric, Ampere, Ather और Hero Electric शामिल हैं। हलांकि, ये आंकड़ा इन कंपनियों द्वारा अप्रैल महीने में बेचे गए कुल इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में काफी कम है। अप्रैल महीने में, इन कंपनियों ने कुल 39,281 यूनिट्स बेची थी। 

Rushlane के अनुसार, मई महीने में Okinawa ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। कंपनी ने यह पहला स्थान Ola Electric को पछाड़ कर हासिल किया है, जिसके अप्रैल में सबसे ज्यादा 12,702 S1 Pro बेचे थे। Okinawa ने अप्रैल में 11,011 यूनिट्स बेचे थे, लेकिन मई में, कंपनी 8,888 यूनिट्स ही बेच सकी, जो 19.28% की गिरावट है। वहीं, पहले नंबर से दूसरे स्थान पर फिसले ओला इलेक्ट्रिक ने मई महीने में 8,681 यूनिट्स बेचे। अप्रैल महीने की 12,702 यूनिट्स की तुलना में यह 31.66% की कमी है।ओ
Advertisement

तीसरे स्थान पर Ampere रही, जिसने मई महीने में 5,529 यूनिट्स बेचे। हालांकि, अप्रैल में कंपनी ने 6,540 यूनिट्स बेचे थे। 1,011 यूनिट्स की कमी का मतलब 15.46% की गिरावट है। लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा Ather एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसने अप्रैल महीने की तुलना में मई में अच्छा परफॉर्म किया है। Ather ने अप्रैल में 2,450 यूनिट्स बेची थी, लेकिन मई में कंपनी ने 3,098 यूनिट्स बेची, जिसका मतलब 26.45% की जबरदस्त तेजी होती है।

पांचवे स्थान पर Hero Electric है, जिसने इन पांचों ब्रांड्स में से सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की है। अप्रैल महीने में जहां कंपनी ने 6,578 यूनिट्स बेची थी, वहीं मई में, हीरो इलेक्ट्रिक के 2,739 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ही बिके। यह 3,839 यूनिट्स कम, यानी 58.36% की बड़ी गिरावट है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि TVS Motor ने मई महीने में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुल 2,637 यूनिट्स बेचे, जबकि Bajaj ने Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर ने भी पिछले महीने अच्छी ग्रोथ दर्ज की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter Sales, Ather, Hero Electric, OLA electric, Ampere
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.