• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Acer ने Eurobike 2024 में नई इलेक्ट्रिक साइकल और स्कूटर्स किए पेश, 110 किमी तक है रेंज

Acer ने Eurobike 2024 में नई इलेक्ट्रिक साइकल और स्कूटर्स किए पेश, 110 किमी तक है रेंज

Acer ebii elite बाइक में शिमैनो 9-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 250W रियर मोटर दी गई है, जो कि 50Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

Acer ने Eurobike 2024 में नई इलेक्ट्रिक साइकल और स्कूटर्स किए पेश, 110 किमी तक है रेंज

Photo Credit: Acer

Acer ES 3 की रेंज 20-25 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • Acer ES 5 सीरीज में 500W मोटर दी गई है।
  • Acer ES 3 सीरीज में 350W मोटर दी गई है।
  • Acer ES 1 सीरीज सबसे बजट-फ्रेंडली स्कूटर है, जिसमें 250W मोटर है।
विज्ञापन
Acer ने Eurobike 2024 एग्जीबिशन में नई इलेक्ट्रिक एसिस्टेड साइकिल और स्कूटर की एक सीरीज को पेश किया है। Acer ने बीते साल लॉन्च हुई ईबीआई ई-बाइक की सफलता के आधार पर नए उत्पादों का खुलासा किया है। यहां हम आपको Acer के इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक साइकल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Acer इलेक्ट्रिक एसिस्टेड साइकल


ebii elite: इस बाइक में शिमैनो 9-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 250W रियर मोटर दी गई है, जो कि 50Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमे 460Wh बैटरी है जो कि 110 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसमें Apple के फाइंड माई नेटवर्क के लिए सपोर्ट भी शामिल है। यह 2024 की चौथी तिमाही में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Predator eNomad-R: इस ई-बाइक में शिमैनो 9-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ-साथ ज्यादा पावरफुल 750W रियर मोटर दी गई है जो कि 80Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 491Wh बैटरी है जो कि 50 किलोमीटर से कम रेंज प्रदान करती है। यह Apple के फाइंड माई नेटवर्क का भी सपोर्ट करती है। यह 2024 की चौथी तिमाही में आने की उम्मीद है।

Acer eCargo-M: समान ढोने के लिए डिजाइन की गई Acer की इस इलेक्ट्रिक बाइक में शिमैनो 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 250W रियर मोटर है जो कि 85Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें दी गई 504Wh की बैटरी अधिकतम 50 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। यह 230 किलोग्राम तक वजन उठा सकती है। यह Apple के फाइंड माई नेटवर्क का सपोर्ट करती है। यह 2024 की चौथी तिमाही में उपलब्ध होने की उम्मीद है।


Acer इलेक्ट्रिक स्कूटर


Predator Extreme: Predator Extreme एक हाई परफॉर्मेंस स्कूटर है, जिसमें 350W मोटर है जो कि 960W की अधिकतम पावर और 40Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। इसमें बिल्ट-इन 48V 10.5Ah बैटरी है जो कि 30 किमी रेंज प्रदान करती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1199 यूरो (लगभग 1,08,032 रुपये) है।

Predator ES 7 सीरीज, Acer ES 7 सीरीज: Predator ES 7 सीरीज और Acer ES 7 सीरीज स्कूटर में 500W की मोटर दी गई है। प्रीडेटर ES 7 सीरीज में 35-40 किम रेंज वाली 48V 10.4Ah बैटरी है, जबकि Acer ES 7 सीरीज में 55-60 किमी रेंज वाली 48V 15.6Ah बैटरी है। दोनों की कीमत की घोषणा होना अभी बाकी है।

Acer ES 5 सीरीज: Acer ES 5 सीरीज में 500W मोटर दी गई है। यह 36V 16Ah बैटरी के साथ 60 किमी की रेंज प्रदान करता है। इसकी कीमत 599 यूरो (करीब 53,968 रुपये) है।

Acer ES 3 सीरीज: Acer ES 3 सीरीज में 350W मोटर दी गई है। यह स्कूटर 36V 7.8Ah बैटरी के साथ 20-25 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। इसकी कीमत 429 यूरो (करीब 38,652 रुपये) है।

Acer ES 1 सीरीज: Acer ES 1 सीरीज सबसे बजट-फ्रेंडली स्कूटर है, जिसमें 250W मोटर और 36V 5Ah बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 23 किमी की रेंज प्रदान करता है। इसकी कीमत 329 यूरो (लगभग 29,642 रुपये) है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Acer, Eurobike 2024, Electric Bicycles, Electric Scooters
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »