• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bajaj Chetak 2901 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुआ 123Km रेंज, 63Km/h टॉप स्पीड के साथ, जानें कीमत

Bajaj Chetak 2901 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुआ 123Km रेंज, 63Km/h टॉप स्पीड के साथ, जानें कीमत

यह 63 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार तक पहुंच सकता है।

Bajaj Chetak 2901 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुआ 123Km रेंज, 63Km/h टॉप स्पीड के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Bajaj

Bajaj Chetak 2901 को चार कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • बजाज चेतक 2901 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.88kWh की बैटरी मिलती है।
  • इस स्कूटर में 123 किलोमीटर की रेंज दी गई है।
  • 6 घंटे में यह 0 से 100% चार्ज हो सकता है।
विज्ञापन
Bajaj Auto ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak का एक और वेरिएंट लॉन्च किया है। नया स्कूटर Bajaj Chetak 2901 के नाम से लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि यह सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। स्कूटर को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोमोशन स्कीम 2024 (EMPS 2024) के तहत लॉन्च किया गया है। इस वजह से यह स्कूटर Bajaj Chetak Urbane और Bajaj Chetak Premium से भी अफॉर्डेबल बन जाता है। इसमें 2.88kWh की बैटरी लगी है। यह सिंगल चार्ज में 123 किलोमीटर की रेंज तक जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Bajaj Chetak 2901 price in India

Bajaj Chetak 2901 इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 95,998 रुपये (एक्स शोरूम बैंगलुरू) बताई गई है। यह स्कूटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोमोशन स्कीम 2024 (EMPS 2024) के तहत आता है जिससे कि यह लाइनअप के अन्य मॉडल्स से सस्ता पड़ता है। Bajaj Chetak Urbane से यह 27,321 रुपये सस्ता है। जबकि Bajaj Chetak Premium से यह 51,245 रुपये सस्ता है। 

Bajaj Chetak 2901 को चार कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है जिसमें Azure Blue, Ebony Black (MET), Racing Red और Lime Yellow शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल 15 जून से शुरू होने की बात कही गई है। यह खरीद के लिए देशभर में डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगा। 
 

Bajaj Chetak 2901 range, features

बजाज चेतक 2901 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.88kWh की बैटरी मिलती है। जबकि Urbane और Premium वेरिएंट्स में क्रमश: 2.9kWh और 3.2kWh की बैटरी दी गई है। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) के मुताबिक इस स्कूटर में 123 किलोमीटर की रेंज दी गई है। यह 63 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार तक पहुंच सकता है। स्कूटर को पूरी तरह से चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। यानी 6 घंटे में यह 0 से 100% चार्ज हो सकता है। 

इसके अलावा अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर में इससे पहले आए वेरिएंट्स की तरह ही कलर एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें इकोनॉमी राइडिंग मोड मिलता है। अगर आप 3 हजार रुपये ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो उसके बाद इसमें एक और राइडिंग मोड Sports के नाम से मिल जाता है। साथ ही कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और म्यूजिक कंट्रोल भी इसमें दिया गया है। हिल होल्ड रसिस्ट, रीवर्स मोड और फॉलो मी होम लाइट्स भी इसमें दी गई हैं। इसमें सिंगल साइड लिंक टाइप फ्रंट सस्पेंशन है और मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्रम ब्रेक्स मौजूद हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  11. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »