• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tata मोटर्स बड़ी कंपनियों को मात देकर बनी नंबर 1, ये हैं सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें

Tata मोटर्स बड़ी कंपनियों को मात देकर बनी नंबर 1, ये हैं सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें

अगर बिक्री की बात करें तो इलेक्ट्रिक कार की बिक्री सितंबर 2022 में 3,419 यूनिट रही, जिसमें साल दर साल के हिसाब से 172% और 5.62% महीने दर महीने की ग्रोथ हुई।

Tata मोटर्स बड़ी कंपनियों को मात देकर बनी नंबर 1, ये हैं सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें

Photo Credit: Tata Motors

ख़ास बातें
  • भारत में इलेक्ट्रिक कारों का चलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
  • इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सितंबर 2022 में 3,419 यूनिट्स की रही है।
  • ईवी के मामले में Tata भारत में नंबर 1 पैसेंजर व्हीकल ब्रांड बना हुआ है।
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रिक कारों का चलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बड़े स्तर पर ईवी के निर्माण के साथ लागत में और भी कमी आ सकती है। अगर बिक्री की बात करें तो इलेक्ट्रिक कार की बिक्री सितंबर 2022 में 3,419 यूनिट रही, जिसमें साल दर साल के हिसाब से 172% और 5.62% महीने दर महीने की ग्रोथ हुई।

Tata भारत में नंबर 1 पैसेंजर व्हीकल ब्रांड बना हुआ है। Tiago EV के लॉन्च के साथ, Tata मोटर्स ने अपने 4W EV पोर्टफोलियो में विस्तार किया है। 82.80% मार्केट शेयर के साथ Tata मोटर्स देश में 4W EV रेवोल्यूशन में डील कर रहा है। Nexon EV Prime, Nexon EV Max और Tigor EV ने मिलकर 2,831 यूनिट्स की बिक्री की और 217.02 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ और 2.39 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की। ये लाभ सितंबर 2021 में बेची गई 893 यूनिट्स और अगस्त 2022 में 2,765 यूनिट्स से अधिक है।

Tata के लिए वॉल्यूम गेन 1,938 यूनिट्स साल दर साल और 66 यूनिट महीने दर महीने की ग्रोथ रही। 2023 में Tiago EV डिलीवरी शुरू होने के साथ Tata की 4W ईवी सेल नई स्तर तक जा सकती है। दूसरे नंबर पर MG ZS EV है। इसने बीते महीने 280 यूनिट्स की बिक्री की, जो बीते माह 327 यूनिट्स से ज्यादा थी और 14.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और 11.39 प्रतिशत महीने दर महीने की गिरावट दर्ज की। MG ZS EV का मार्केट शेयर 9.76 प्रतिशत है।

खास बात यह है कि Mahindra eVerito की बिक्री बीते महीने 112 यूनिट्स की बिक्री के साथ मजबूत हो रही है, बीते साल इसी समय में 19 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और एक महीने पहले 17 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। eVerito ने 489.47 प्रतिशत साल दर साल ग्रोथ और 558.82 प्रतिशत महीने दर महीने की ग्रोथ दर्ज की। अगस्त 2022 में मार्केट शेयर 0.53 प्रतिशत से बढ़कर 3.28 प्रतिशत हो गया।

Hyundai Kona EV सितंबर 2022 में बेची गई 74 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर है, बीते साल सिर्फ 7 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और बीते महीने 73 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Kona EV ने साल दर साल पर 957.14% की ग्रोथ देखी, जिसमें 67 यूनिट्स और 1.37 प्रतिशत महीने दर महीने की ग्रोथ देखी। BYD e6 को PV और CV के रूप में बेचा जाता है तो बिक्री में ग्रोथ नजर आ रही है। बीते साल BYD e6 1 यूनिट नहीं बेच पाई थी और अगस्त 2022 में 45 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। हालांकि बीते महीने बिक्री 63 यूनिट्स रही जो कि 40 प्रतिशत महीने दर महीने की ग्रोथ है।

बीएमडब्ल्यू ईवी iX और i4 के साथ 27 यूनिट्स बेचने में कामयाबी रही और एक माह पहले बेची गई 25 यूनिट्स में 8% की ग्रोथ नजर आई। Porsche Taycan ने 13 यूनिट्स बेचीं और अगस्त 2022 में बेचीं गई 7 यूनिट्स के मुकाबले में 85.71% महीने दर महीने की ग्रोथ दर्ज की।  Audi e-tron की 10 यूनिट्स बिकीं। सितंबर 2021 में 6 यूनिट्स की बिक्री और अगस्त 2022 में 14 यूनिट्स की बिक्री के साथ ऑडी ने सालाना आधार पर 66.67 प्रतिशत और महीने दर महीने के आधार पर 28.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »