• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Traffic Rules: पीली बत्ती जंप करने से क्या होता है चालान? जानें येलो लाइट के सभी नियम

Traffic Rules: पीली बत्ती जंप करने से क्या होता है चालान? जानें येलो लाइट के सभी नियम

हमने आपके लिए यहां उन सभी पॉइंट्स को कवर किया है, जो ट्रैफिक सिग्नल की पीली लाइट को लेकर आपकी सभी दुविधाओं का हल करने वाले हैं।

Traffic Rules: पीली बत्ती जंप करने से क्या होता है चालान? जानें येलो लाइट के सभी नियम

यदि आप सिग्नल से 100 फीट या उससे कम दूरी पर हैं, तो आपको जंक्शन से पहले नहीं रुकना है

ख़ास बातें
  • सिग्नल में मौजूद पीली बत्ति का मतलब रुकने के लिए तैयार होना होता है
  • हालांकि, यहां कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है
  • जरूरी नहीं कि आपको पीली लाइट में हर हाल में रुकना होगा
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों की जानकारी लगभग सभी नागरिकों को होती है। इनमें से कुछ नियम ट्रैफिक सिग्नल को लेकर होते हैं, जो हमें बचपन से पढ़ाए और समझाए जाते हैं। यदि आपको कोई ट्रैफिक सिग्नल के बारे में पूछता है, तो आप बिना सेकंड गंवाए सीधा जवाब दे सकते हैं कि ट्रैफिक सिग्नल में लाल, पीली और हरी लाइट होती है, जिनका मतलब क्रमश: ठहरो, देखो और चलो होता है। लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या यह है कि ज्यादातर लोगों को येलो लाइट के बारे में आज भी उलझन रहती है। यदि आप ट्रैफिक सिग्नल के बेहद करीब हैं, तो आपको क्या करना चाहिए? रफ्तार कम करना, रुकना या सिग्नल को तुरंत क्रॉस करना आदि कई तरीके हैं, जो लोग अपनी सुविधा अनुसार अपनाते हैं, लेकिन साथ ही डरते भी हैं कि कहीं किसी गलती से उनका चालान न हो जाए। ऐसे में हमने आपके लिए यहां उन सभी पॉइंट्स को कवर किया है, जो ट्रैफिक सिग्नल की पीली लाइट को लेकर आपकी सभी दुविधाओं का हल करने वाले हैं।
 

लाइट के पीला होने पर क्या करना चाहिए?

सबसे पहला और अहम सवाल यह है कि यदि लाइट पीली हो जाती है, तो आपको सबसे पहले किस पहलू पर ध्यान देना है। लाइट के येलो होते ही आपको अपने वाहन को रोकना होता है। अब आप कहेंगे कि यह तो आपको भी पता था, लेकिन यहां कुछ बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। यूं तो पीली बत्ती का उद्देश्य सड़क पर सामने से आ रहे वाहन मालिकों को चेतावनी देना होता है कि बत्ती लाल होने वाली है और उन्हें अपने वाहन को रोकने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात ये है कि वाहन को रोकने के लिए उन्हें सिग्नल से थोड़ी दूरी पर होना चाहिए, जिससे वे अपने वाहन को धीरे-धीरे गती धीमी करते हुए रोक सके। यदि सिग्नल से दूरी कम है, तो यहां पॉइंट्स ऑफ नो रिटर्न की बात आ जाती है। अब ये क्या है? चलिए जानते हैं।
 

पॉइंट ऑफ नो रिटर्न

एक सामान्य नियम यह कहता है कि यदि आप "पॉइंट ऑफ नो रिटर्न" पर पहुंच गए हैं, मतलब आप सिग्नल से 100 फीट या उससे कम दूरी पर हैं, तो आपको जंक्शन से पहले नहीं रुकना है। इसके बजाय आपको सुरक्षित तरीके से अपनी वैध स्पीड लिमिट को बनाए रखते हुए और सभी दिशा में ट्रैफिक को देखते हुए सिग्नल को क्रॉस करना है।

कुल मिलाकर आपको हमेशा जिस रोड पर आप चल रहे हैं, उसकी स्पीड लिमिट को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग करनी चाहिए और यदि पीली बत्ती होती है, तो आपको अपनी कार को धीरे-धीरे रोकने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप पॉइंट ऑफ नो रिटर्न पर पहुंचते हैं, तो आपको सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सिग्नल को क्रॉस करना चाहिए। यदि आप पॉइंट ऑफ नो रिटर्न से सिग्नल को क्रॉस कर लेते हैं, तो आपका चालान नहीं होना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Traffic Signal, Traffic Signal Rules, Yellow Light Rules
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »