Dogecoin Price Today: डॉजकॉइन की भारत में क्या है कीमत, जानें

खबर लिखने तक Dogecoin (DOGE) की भारत में कीमत 35 रुपये के आसपास थी। जबकि कल इस कॉइन की कीमत 18 रुपये तक गिर गई थी।

Dogecoin Price Today: डॉजकॉइन की भारत में क्या है कीमत, जानें

Dogecoin की शुरुआत एक मज़ाक के तौर पर 2013 में हुई थी

ख़ास बातें
  • बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली
  • Dogecoin की कीमत 18 रुपये तक पहुंच गई थी
  • एलन मस्क के ट्वीट के बाद अब कीमत 35 रुपये के आसपास पहुंची
विज्ञापन
19 मई की शाम को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट अचानक चरमरा गई। कल खबर आई की चीन ने क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट्स और सर्विस को बैन कर दिया है, जिसके बाद Dogecoin, Bitcoin, Ethereum, Litecoin समेत सभी क्रिप्टोकॉइन में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बुधवार को कई क्रिप्टोकरेंसी निवेशक ब्लैक फ्राइडे बताने लगे। हालांकि, आज सुबह से मार्केट में बाउंस बैक देखने को मिला है। Dogecoin की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कल इस मीम कॉइन (Meme Coin) की कीमत 18 रुपये तक गिर गई थी, लेकिन खबर लिखने तक कीमत 35 रुपये के आसपास पहुंच गई है। इसके पीछे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी और डॉजकॉइन को लगाव रखने वाले एलन मस्क द्वारा शाम 4 बजे करीब किया गया ट्वीट हो सकता है।

भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज WazirX के अनुसार, खबर लिखने तक Dogecoin (DOGE) की भारत में कीमत 35 रुपये के आसपास थी। जबकि कल इस कॉइन की कीमत 18 रुपये तक गिर गई थी। कीमत में इस बढ़ोतरी का श्रेय कहीं न कहीं एलन मस्क को भी जाता है।
 

एलन ने आज शाम 4 बजे एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने Dogecoin की बात की। इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक डॉलर नोट में Shiba Inu डॉग दिखाया गया है। इसी डॉग ब्रीड के नाम पर इस कॉइन का नाम और लोगो रखे गए हैं।

जैसा कि हमने बताया, बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। दो दिनों से धीमी रफ्तार से गिर रही सभी करेंसी कल शाम अचानक लुड़क गई है और क्रिप्टो निवेशकों के लिए बुधवार ब्लैक फ्राइडे (Crypto Black Friday) बन गया। Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH), Dogecoin (DOGE), Shiba Inu (SHIB), लाइटकॉइन (Litecoin) समेत सभी क्रिप्टो कॉइन्स सर के बल गिर गए। हालांकि अब मार्केट बाउंस बैक कर रही है और ज्यादातर क्रिप्टो की कीमत ऊपर चड़ रही है।

बुधवार को Bitcoin की कीमत में लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इस साल अप्रैल में Bitcoin ने ऑल टाइम हाई हासिल किया था, जो 64,800 डॉलर (लगभग 51 लाख रुपये) था। निश्चित तौर पर कल बिटकॉइन निवेशकों के लिए काला दिन था, लेकिन आज क्रप्टो बाज़ार वापस चढ़ाव देख रहा है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  3. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »