Disney+ Hotstar पर रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म Angrezi Medium

फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 4.03 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन की कम कमाई का कारण देशभर के कई राज्यों के बंद थिएटर्स थे।

Disney+ Hotstar पर रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म Angrezi Medium

हिंदी मीडियम का ही सीक्वल है अंग्रेजी मीडियम

ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar पर रिलीज हुई अंग्रेजी मीडियम
  • अंग्रेजी मीडियम में लीड रोल में है इरफान खान
  • 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी 'अंग्रेजी मीडियम'
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को सिनेमा घरों में 13 मार्च को ही रिलीज किया गया था। लेकिन कोरोना वायरस के कहर के कारण इस फिल्म का सफर पूरा नहीं हो पाया। फिल्म रिलीज़ होने से एक दिन पहले ही कुछ शहरों में थिएर्ट्स को बंद करने का आदेश आ गया था। इसके बाद भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन ऐलान कर दिया गया, जिस वजह से थिएटर्स खुलना तो दूर की बात आप अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल सकते। अब Irrfan Khan की फिल्म Angrezi Medium को डिजिटली रिलीज़ किया जा रहा है। 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म को Disney+ Hotstar ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया गया है।

इरफान खान ने ट्वीट करते हुए बताया कि इस बाप-बेटी की कहानी 'अंग्रेजी मीडियम' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर @DisneyplusHSVIP पर हो रहा है।

आपको बता दें कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का लुफ्त Disney+ Hotstar VIP और Disney+ Hotstar Premium सब्सक्राइबर्स उठा सकते हैं, वो भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के।

फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 4.03 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन की कम कमाई का कारण देशभर के कई राज्यों के बंद थिएटर्स थे।

गौरतलब है कि अंग्रेजी मीडिया साल 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का ही सीक्वल है, इस फिल्म में इरफान खान और सबा कमर लीड रोल में थे।

वहीं, अंग्रेजी मीडिया में इरफान खान के साथ करीना कपूर खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Irrfan Khan, Angrezi Medium, Disney Plus Hotstar
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »