• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कार में आई समस्या को ठीक करने में नाकाम BMW ग्राहक को लौटाएगी 26.3 लाख रुपये, कोर्ट का फैसला

कार में आई समस्या को ठीक करने में नाकाम BMW ग्राहक को लौटाएगी 26.3 लाख रुपये, कोर्ट का फैसला

दिल्ली में रहने वाले व्यक्ति ने खरीद के 5 महीने बाद से ही अपनी बीएमडब्ल्यू 1 सीरीज कार में कई समस्याओं का सामना करना शुरू कर दिया।

कार में आई समस्या को ठीक करने में नाकाम BMW ग्राहक को लौटाएगी 26.3 लाख रुपये, कोर्ट का फैसला

Photo Credit: Representative Image

BMW 1 Series हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत 26.3 लाख रुपये थी

ख़ास बातें
  • दिल्ली स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने BMW को लगाई फटकार
  • ग्राहक को उसकी हैचबैक की पूरी एक्स-शोरूम कीमत लौटने का फैसला सुनाया
  • लोन पर ब्याज, खरीद राशि पर ब्याज, मानसिक उत्पीड़न की भरपाई भी करनी होगी
विज्ञापन
लग्जरी कारें महंगी आती हैं और इनकी ज्यादा कीमत केवल इसलिए नहीं होती कि इनमें तमाम लग्जरी सुविधाएं और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है, बल्कि भारी कीमत चुकाने के लिए लग्जरी ब्रांड्स अपने ग्राहकों को अच्छी आफ्टर सेल सर्विस देने का भी वादा करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसे किस्से सुनने में मिल जाते हैं, जो ग्राहकों का भरोसा बड़े ब्रांड्स से भी उठा देते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने लग्जरी जर्मन वाहन निर्माता BMW पर भारी जुर्माना लगाया है, लेकिन क्यों? चलिए जानते हैं।

TOI के अनुसार, एक BMW मालिक लंबे समय से अपनी कार में आने वाली समस्याओं के चलते बहुत परेशान था, जिसके लिए उसने कंपनी से कई बार शिकायतें भी की, लेकिन उसे BMW की ओर से संतोषजनक समाधान नहीं मिला, जिसके बाद उसे कोर्ट का रुख करना पड़ा। रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने BMW 1 सीरीज हैचबैक मालिक को कार की पूरी कीमत (26.3 लाख रुपये) और साथ ही नुकसान का भुगतान करने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट बताती है कि इस कार को शिकायतकर्ता ने अक्टूबर 2014 में खरीदा था। दिल्ली में रहने वाले व्यक्ति ने खरीद के 5 महीने बाद से ही अपनी बीएमडब्ल्यू 1 सीरीज कार में कई समस्याओं का सामना करना शुरू कर दिया। कंपनी द्वारा लगभग 8 वर्षों तक इस मुद्दे को ठीक करने में असमर्थता को देखते हुए कोर्ट ने अब यह माना है कि वाहन निर्माता द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं असंतोषजनक थीं।

इस कार में मुख्य समस्या ब्रेक के साथ थी। शिकायत प्राप्त करने के बाद, निर्माता ने BMW के मानेसर रीसर्च एंड डेवलपमेंट केंद्र में एक संयुक्त परीक्षण अभियान चलाया और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस में समस्या को स्वीकार किया और खराब बताया। कार को रिपेयर के लिए भेजा गया, लेकिन रिपेयर के बाद भी शिकायतकर्ता को समस्या जैसी की तैसी मिली।

रिपोर्ट आगे बताती है कि अदालत के निर्देश में कहा गया है, "वर्तमान मामले में विरोधी पक्षों ने न तो उक्त कार को बदला और न ही समस्या को ठीक किया। इसलिए, हम शिकायतकर्ताओं के तर्क के अनुरूप हैं कि सेवाओं में कमी है।”

इसके चलते, बीएमडब्ल्यू को अब शिकायतकर्ता को इस हैचबैक की पूरी एक्स-शोरूम कीमत, यानी 26.3 लाख रुपये वापस देने होंगे। इतना ही नहीं, कोर्ट ने कार के लिए गए लोन पर ब्याज (2.26. लाख रुपये), खरीद राशि और लोन ब्याज पर 6 प्रतिशत ब्याज, मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न के लिए 2 लाख रुपये, मुकदमे में हुए खर्च के लिए 50,000 रुपये, वाहन की आवश्यक सर्विस और रखरखाव के लिए 1.09 लाख रुपये, टायर बदलने के लिए 35,000 रुपये और 93,280 रुपये की बीमा राशि की वापसी का निर्देश जारी किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BMW, BMW 1 Series, BMW Cars
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »