• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 129 Km रेंज वाला BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में इस दिन होगा लॉन्च, ये होंगी खासियतें

129 Km रेंज वाला BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में इस दिन होगा लॉन्च, ये होंगी खासियतें

BMW Motorrad ने भारत के लिए अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च टीज किया है। निर्माता ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि 10-11 दिसंबर को दिल्ली में कंपनी अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 लॉन्च करने वाली है।

129 Km रेंज वाला BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में इस दिन होगा लॉन्च, ये होंगी खासियतें

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.6 सेकेंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है

ख़ास बातें
  • CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-50 kmph की स्पीड 2.6 सेकंड में पकड़ सकता है
  • अमेरिका में BMW CE 04 की कीमत 11,795 डॉलर (करीब 9.71 लाख रुपये) से शुरू
  • BMW CE 04 को पहली बार 2017 में एक कॉन्सेप्ट के पेश किया गया था
विज्ञापन
BMW Motorrad भारत में जल्द अपना पहला प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू व्हीलर BMW CE 04 लॉन्च कर सकती है। कंपनी की भारत ब्रांच ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस स्कूटर को टीज भी किया है। CE 04 ई-स्कूटर मैक्सी स्टाइल डिजाइन के साथ आता है, जिसे इस साल की शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किया गया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 129 km की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करता है। पावर के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है। CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-50 kmph की स्पीड 2.6 सेकंड और 0-100 kmph की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकता है। 

BMW Motorrad ने भारत के लिए अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च टीज किया है। निर्माता ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि 10-11 दिसंबर को दिल्ली में कंपनी अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 लॉन्च करने वाली है। BMW Motorrad पहले ही CE 04 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। भारत में इसकी कीमत की जानकारी तो लॉन्च के बाद सामने आने की उम्मीद है, लेकिन यदि अन्य मार्केट की बात करें, तो अमेरिका में BMW CE 04 की कीमत 11,795 डॉलर (करीब 9.71 लाख रुपये) से शुरू होती है।
 

BMW CE 04 को पहली बार 2017 में एक कॉन्सेप्ट के पेश किया गया था और 2020 में इसका नियर प्रोडक्शन मॉडल तैयार हुआ था। इसके बाद, जुलाई 2021 में इसका फाइनल प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश किया गया। बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन 2021 के आखिर में शुरू किया गया और आखिरकार, इस साल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि CE 04 एक 8.9kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। ये सिस्टम स्कूटर के लिए कम से कम 20bhp की पावर पैदा करता है। मोटर का मैक्सिमम पावर आउटपुट 42 hp और पीक टॉर्क 62Nm है। यह 2.6 सेकेंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 10 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। वर्ल्ड मोटरसाइकिल टेस्ट साइकिल (WMTC) टेस्टिंग प्रोग्राम के अनुसार, इसका लिथियम आयन बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 129 किमी की रेंज देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »