...तो आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स साइट पर नहीं मिलेगी भारी छूट!

...तो आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स साइट पर नहीं मिलेगी भारी छूट!
विज्ञापन
अगर आप आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स साइट पर बड़ी छूट की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो संभव है कि आप निराश हों।

दरअसल, ऑनलाइन खुदरा बाजार मंच (ई-कॉमर्स) के क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को अनुमति मिल जाने के बाद से उम्मीदें बढ़ गई हैं कि इस क्षेत्र कई और विदेशी कंपनियां बढ़-चढ़कर निवेश करेंगी। लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देश ग्राहकों के लिए अच्छी खबर नहीं हैं।

सरकार ने बीटूसी ऑनलाइन मार्केटप्लेस में ई-कंपनियों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर ऑनलाइन मार्केट में बिक रहे सामान की कीमत प्रभावित करने पर रोक लगा दिया है।

दरअसल, ई-कॉमर्स कंपनियां ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर को लुभाने के लिए सेल मॉडल का इस्तेमाल करती रही हैं। खासकर त्योहारी सीज़न में कई प्रोडक्ट पर भारी छूट दी जाती है। हकीकत तो यह है कि कंज्यूमर को छूट देने के चक्कर में इन कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। दूसरी तरफ ज्यादा छूट के कारण ग्राहकों का रुझान रिटेल स्टोर से हटकर ऑनलाइन मार्केट की ओर बढ़ा है।

सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देश में कहा गया है कि ई-कॉमर्स कंपनी को अपने मार्केट प्लेस पर किसी एक वेंडर या अपने समूह की कंपनी को कुल बिक्री का 25 प्रतिशत से अधिक करने की अनुमति नहीं होगी। यानी फ्लिपकार्ट से जुड़ी डब्ल्यूएस रिटेल कंपनी और अमेज़न से जुड़ी क्लाउडटेल कंपनी द्वारा इन साइट पर बेचे गए प्रोडक्ट की हिस्सेदारी 25 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकती। वहीं, ये कंपनियां मनमाना छूट नहीं दे सकेंगी।

क्या नए दिशा-निर्देशों के बाद ई-कॉमर्स साइट पर छूट मिलनी बंद हो जाएगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन जानकार मानते हैं कि कई कंपनियां एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर के जरिए भविष्य में भी ग्राहकों को फायदा पहुंचाना जारी रखेंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Flipkart, Discount, Online Market
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »