Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। Vivo S2 को तीन कलर्स - Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Vivo S2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo होगा
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा
  • Vivo S2 में 7,050 mAh की बैटरी दी जाएगी
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन भारत में कल (छह अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। Vivo S2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Vivo S2 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। 

Vivo S2 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 51,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB वाले वेरिएंट का 55,999 रुपये हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 9,70,000 प्वाइंट्स का AnTuTu स्कोर मिलने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए SGS Low Blue Light और SGS Five-Star Sunlight Readable Display सर्टिफिकेशन मिले हैं। Vivo S2 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। 

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। Vivo S2 को तीन कलर्स - Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री देश में कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। 

Vivo S2 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल  स्पीकर्स होंगे। यह OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। Vivo S2 में 7,050 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.99 mm की होगी। Vivo X500 Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro हो सकता है। Vivo X500 Pro में 6.37 इंच फ्लैट LTPO डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »