• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मक्का और सोयाबीन के बदले Toyota कार खरीदने का मौका, जानें क्या है Toyota Barter प्रोग्राम

मक्का और सोयाबीन के बदले Toyota कार खरीदने का मौका, जानें क्या है Toyota Barter प्रोग्राम

नए पेमेंट मॉडल को शुरुआत में ब्राजील के माटो ग्रोसो, गोइआस, बाहिया पियाउ, मिनस गेरैस और टोकैंटिन्स में शुरू किया गया है।

मक्का और सोयाबीन के बदले Toyota कार खरीदने का मौका, जानें क्या है Toyota Barter प्रोग्राम

Toyota ने हाल ही में Hilux पिकअप ट्रक लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • Toyota ने ब्राज़ील में नया बार्टर सिस्टम लॉन्च किया है
  • देश में ग्राहक सोयाबीन और मकई के बदले कर सकते हैं
  • इसका फायदा ब्राज़ील में कृषि-व्यवसाय से संबंधित लोगों को होगा
विज्ञापन
लंबे अर्से पहले दुनिया भर में एक वस्तु विनिमय प्रणाली (बार्टर सिस्टम) होती थी, जिसके तहत ग्राहक किसी वस्तु को पैसे के बजाय किसी अन्य वस्तु के बदले खरीद सकता था। अब, वाहन निर्माता टोयोटा (Toyota) ने ब्राजील में इस सिस्टम को दोबारा शुरू किया है। जी हां, हम कार खरीदने के लिए बार्टर सिस्टम शुरू करने की बात कर रहे हैं। इसके जरिए ग्राहक नकद या कार्ड के अलावा किसी अन्य चीज़ से भुगतान करना पसंद करते हैं। कार निर्माता ने 'टोयोटा बार्टर' नाम से एक नई योजना पेश की है, जिसके तहत खरीदार अब सोयाबीन या मकई के बदले नई टोयोटा कार खरीद सकते हैं।

जापानी ब्रांड ने इस बार्टर सिस्टम को ब्राज़ील में शुरू किया है। देश में अब ग्राहक मकई या सोयाबीन के बदले Toyota Hilux, Fortuner, Corola Cross कार खरीद सकते हैं। जैसा कि हमने बताया, कंपनी ने इस प्रोग्राम का नाम Toyota Barter प्रोग्राम रखा है। इसका फायदा ब्राज़ील में कृषि-व्यवसाय से संबंधित लोगों को होगा।

नए पेमेंट मॉडल को शुरुआत में ब्राजील के माटो ग्रोसो, गोइआस, बाहिया पियाउ, मिनस गेरैस और टोकैंटिन्स में शुरू किया गया है। इस मॉडल को आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों, जैसे कि पराना, साओ पाउलो और माटो ग्रोसो डो सुल में भी खरीदारों के लिए शुरू किया जा सकता है।

हालांकि, भारत में इस तरह की पेमेंट प्रणाली के शुरू होने की संभावना नहीं है। भारत में टोयोटा ने मारुति सुजुकि (Maruti Suzuki) की कई कारों को रीबैज किया है। वर्तमान में Maruti Suzuki Baleno को Toyota Glanza और Maruti Suzuki Brezza को Toyota Urban Crusier के नाम से बेचा जा रहा है। आने वाले समय में कंपनी अपने पिकअप ट्रक Hilux को भी देश में लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Toyota
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »