• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सॉफ्टवेयर कंपनी Cognizant की ऑफिस नहीं लौटने वाले वर्कर्स को जॉब से बाहर करने की चेतावनी

सॉफ्टवेयर कंपनी Cognizant की ऑफिस नहीं लौटने वाले वर्कर्स को जॉब से बाहर करने की चेतावनी

कॉग्निजेंट ने फरवरी में भारत में अपने वर्कर्स को एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस में अटेंडेंस लगाने के लिए कहा था

सॉफ्टवेयर कंपनी Cognizant की ऑफिस नहीं लौटने वाले वर्कर्स को जॉब से बाहर करने की चेतावनी

देश में कॉग्निजेंट के लगभग 2,54,000 वर्कर्स हैं

ख़ास बातें
  • इससे पहले भी कंपनी की ओर से वर्कर्स को ऑफिस लौटने के लिए रिमाइंडर दिए थे
  • कुछ अन्य सॉफ्टवेयर कंपनियों ने भी ऑफिस में अटेंडेंस को अनिवार्य किया है
  • TCS ने वेरिएबल पे की पॉलिसी में ऑफिस से वर्क को महत्वपूर्ण बनाया है
विज्ञापन
इंटरनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी Cognizant ने अपने वर्कर्स को चेतावनी दी है कि अगर वे ऑफिस लौटने के रूल का पालन नहीं करते तो उन्हें जॉब से निकाला जा सकता है। इससे पहले भी कंपनी की ओर से वर्कर्स को ऑफिस लौटने के लिए रिमाइंडर दिए थे। कुछ अन्य सॉफ्टवेयर कंपनियों ने भी अपने वर्कर्स के लिए ऑफिस में अटेंडेंस को अनिवार्य किया है। 

कॉग्निजेंट ने फरवरी में भारत में अपने वर्कर्स को एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस में अटेंडेंस लगाने के लिए कहा था। एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से बताया गया है, "कृपया ध्यान दें कि निर्देशों का पालन करने में नाकाम रहने को कंपनी की पॉलिसीज के अनुसार गलत आचरण माना जाएगा और आपके खिलाफ उपयुक्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसमें टर्मिनेशन तक शामिल है।" कॉग्निजेंट के CEO, Ravi Kumar S ने कहा था कि देश में सभी एसोसिएट्स से प्रति सप्ताह तीन दिन ऑफिस में होने की उम्मीद की जाती है। 

देश में कॉग्निजेंट के लगभग 2,54,000 वर्कर्स हैं। इससे पहले Tata Consultancy Services (TCS) और Infosys जैसी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों ने भी अपने वर्कर्स के लिए ऑफिस में लौटना अनिवार्य किया था। TCS ने वेरिएबल पे से जुड़ी पॉलिसी को अपडेट कर इसमें ऑफिस से वर्क को महत्वपूर्ण बनाया है। कंपनी के तिमाही नतीजे की घोषणा के बाद इस पॉलिसी को लागू किया गया था। इसमें वर्कर्स की वेरिएबल पे को तय करने के लिए चार अटेंडेंस स्लैब बनाए गए हैं। 

कंपनी की नई पॉलिसी के तहत, एक तिमाही में 60 प्रतिशत से कम ऑफिस आने वालों को उस तिमाही के लिए कोई वेरिएबल पे नहीं मिलेगी। TCS के ऑफिस में 60-75 प्रतिशत अटेंडेंस वाले वर्कर्स को वेरिएबल पे का 50 प्रतिशत, और 75-85 प्रतिशत अटेंडेंस वालों को 75 प्रतिशत मिलेगा। ऑफिस में 85 प्रतिशत से अधिक अटेंडेंस वाले वर्कर्स को ही उस तिमाही के लिए पूरी वेरिएबल पे दी जाएगी। इस पॉलिसी में चेतावनी दी गई है ऑफिस से वर्क के 85 प्रतिशत के नियम का लगातार उल्लंघन करने वाले वर्कर्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। TCS के CEO, K Krithivasan ने ऑफिस लौटने को महत्वपूर्ण बताया था। कंपनी ने इससे पहले भी वर्कर्स को भी ऑफिस लौटने के लिए रिमाइंडर दिए थे। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »