Work

Work - ख़बरें

  • PM Modi बोले Work From Home करो! जानिए बेहतरीन सेटअप के लिए कौन-कौन सी चीजें जरूरी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद Work From Home यानी WFH फिर चर्चा में आ गया है। कोविड के दौरान लोगों को समझ आया था कि सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट से काम आसान नहीं होता। बिजली कटने, इंटरनेट डाउन होने और घर के शोर जैसी समस्याएं काम पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में Router UPS, पोर्टेबल पावर स्टोरेज यूनिट, Noise Cancelling Earbuds, Surge Protector और 5G Hotspot जैसे गैजेट्स काफी जरूरी हो जाते हैं। इसके अलावा सही डेस्क सेटअप, एर्गोनोमिक चेयर और फुट रेस्ट जैसी चीजें लंबे समय तक काम करने में आराम और बेहतर पॉस्चर बनाए रखने में मदद करती हैं।
  • IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
    Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री से IT और IT-एनेबल्ड सर्विसेज से जुड़ी कंपनियों को यह निर्देश देने का निवेदन किया है कि जहां कारगर हो वहां एंप्लॉयीज को रिमोट तरीके से वर्क की अनुमति दी जाए। कोरोना महामारी के दौरान इस इंडस्ट्री ने अपने लगभग सभी एंप्लॉयीज को वर्क-फ्रॉम-होम पर शिफ्ट किया था।
  • इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
    AI टूल्स ने सर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब यूजर्स सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि सीधे जवाब और काम पूरा करने वाले समाधान चाहते हैं। ChatGPT, Google Gemini, Perplexity AI, Microsoft Copilot और Neurorank जैसे प्लेटफॉर्म्स सर्च को आसान बनाने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी भी बढ़ा रहे हैं। ये टूल्स कंटेंट लिखने, जानकारी समझने, रिसर्च करने और प्लानिंग जैसे कामों में मदद करते हैं। वहीं Neurorank जैसे टूल्स AI में ब्रांड विजिबिलिटी को समझने पर फोकस करते हैं। कुल मिलाकर, AI अब सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि डिजिटल असिस्टेंट बन चुका है।
  • TCS का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये, कंपनी देगी 31 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड
    पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 1.35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 49,210 करोड़ रुपये का रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9.64 प्रतिशत बढ़कर लगभग 70,698 करोड़ रुपये का है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 4.58 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,67,021 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
    GTA Online के नए अपडेट में GTA+ सब्सक्राइबर्स के लिए कई खास ऑफर्स जोड़े गए हैं। इसमें Bravado Buffalo STX Pursuit पुलिस व्हीकल को फ्री में दिया जा रहा है, जो 9 अप्रैल से उपलब्ध होगा। इसके अलावा Dispatch Work, Bail Office मिशन्स और अन्य एक्टिविटीज पर डबल और ट्रिपल GTA$ और RP रिवॉर्ड्स मिलेंगे। कई इन-गेम आइटम्स जैसे पेंट और कपड़े भी मुफ्त दिए जा रहे हैं, जबकि ammo और body armour पर डिस्काउंट मिलेगा।
  • OpenAI करेगी 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती, AI की तेज होती रेस में बड़ा फैसला
    OpenAI अपने वर्कफोर्स को बढ़ाने की योजना बना रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में सबसे आगे बने रहने के लिए कंपनी नए कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। खबर है कि कंपनी वर्कफोर्स को दोगुना करने पर विचार कर रही है। ये भर्तियां 2026 के अंत तक पूरी किए जाने का प्लान कंपनी का बताया गया है।
  • 1 मार्च से बिना सिम कार्ड WhatsApp नहीं करेगा काम, जानें क्या है नया नियम
    सिम बाइंडिंग एक अतिरिक्त सिक्योरिटी परत है। यह मैसेजिंग ऐप को यूजर्स को सिम कार्ड से लॉक कर देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई भी हैकर या जालसाज आपके नंबर का उपयोग किसी दूसरे डिवाइस से नहीं कर पाएगा। सिम बाइंडिंग के जरिए किसी ऐप को लिंक करने पर, वह ऐप तभी खुलेगी जब यूजर्स का रजिस्टर्ड सिम कार्ड मौजूदा समय पर उसी फोन में एक्टिव होगा।
  • इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
    AI के बढ़ते असर के बीच Florida के डिफेंस टेक फाउंडर Aaron Sneed ने दावा किया है कि वह अपनी पूरी कंपनी AI एजेंट्स के सहारे चला रहे हैं। उन्होंने “The Council” नाम से करीब 15 AI एजेंट्स का सिस्टम तैयार किया है, जो HR, लीगल, सप्लाई चेन और डेटा मैनेजमेंट जैसे काम संभालता है। Sneed के मुताबिक इससे हर हफ्ते लगभग 20 घंटे की बचत होती है और लागत भी कम होती है। हालांकि उन्होंने माना कि अंतिम कानूनी और रणनीतिक फैसलों के लिए अभी भी मानव विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है।
  • जब 99% नौकरियां होंगी खतरे में, ये 5 तरह के काम करने वालों की हो जाएगी मौज!
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच AI सेफ्टी एक्सपर्ट रोमन याम्पोल्स्की ने चेतावनी दी है कि आने वाले सालों में ज्यादातर इंसानी नौकरियां खत्म हो सकती हैं। उनके मुताबिक, AI के सामने ऐसा कोई काम नहीं है जिसे ऑटोमेट न किया जा सके। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि कुछ बेहद सीमित रोल्स ऐसे हैं, जो इंसानों की पसंद, अनुभव या AI की वजह से कुछ समय तक बने रह सकते हैं। लेकिन ये रोल्स आज के वर्कफोर्स का बहुत छोटा हिस्सा ही संभाल पाएंगे।
  • Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
    Moltbook एक नव-निर्मित नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो केवल AI एजेंट्स के लिए बना है। यहां पर AI एजेंट्स अपने विचार साझा करते हैं, विषयों पर बातचीत करते हैं, एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट करते हैं, लेकिन इंसानों के लिए यहां कोई परमिशन नहीं दी गई है। आप केवल बैठकर इनकी बातचीत को देख सकते हैं।
  • बोरिंग साइनबोर्ड से छुटकारा! Samsung लाई 13 इंच बड़ा E-Paper डिस्प्ले, कहीं भी रखो, बिना बिजली चलेगा
    Samsung की ओर से नया E-Paper डिस्प्ले लॉन्च किया गया है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, यह एक ऐसा डिस्प्ले है जो दिखता तो पेपर जैसा है लेकिन डिजिटल डिवाइस की तरह काम करता है। इसका मैटिरियल भी पेपर की तरह बहुत पतला है। यह एक तरह से डिजिटल साइनेज (digital signage) है जो पेपर की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?
    Amazon ने Layoffs 2026 प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि इस राउंड में ग्लोबल लेवल पर करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों का नॉन-वर्किंग ट्रांजिशन पीरियड दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें पूरी सैलरी और बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेवरेंस पैकेज, जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट और AWS Skill Builder का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। Amazon का कहना है कि यह कदम ऑर्गनाइजेशन को ज्यादा लीन बनाने के लिए उठाया गया है।
  • Infosys ने वर्क-फ्रॉम-होम वाले वर्कर्स से मांगी इलेक्ट्रिसिटी बिल की जानकारी, ये है कारण....
    इंफोसिस के इंटरनेशनल लेवल पर लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं और इनमें हाइब्रिड मोड पर कार्य करने वालों की बड़ी संख्या है। कंपनी एनवायरमेंट से जुड़े अपने लक्ष्यों को पूरा करना चाहती है और यह 15 वर्षों के लिए अपना सस्टेनेबिलिटी फ्रेमवर्क बना रही है। इस सर्वे में वर्कर्स को इलेक्ट्रिसिटी की खपत के अलावा उन अप्लायंसेज की भी जानकारी देनी है जिनका वर्क-फ्रॉम-होम के दौरान वे इस्तेमाल करते हैं।
  • कर्मचारियों की ट्रैकिंग से लेकर उपलब्धियां गिनाने तक, Amazon के नई पॉलिसी चर्चा में!
    Amazon ने 2026 की शुरुआत में अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए Forte परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम में अहम बदलाव किया है। नई प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों से 3 से 5 ऐसी उपलब्धियां सबमिट करने को कहा जा रहा है, जो उनके काम और इम्पैक्ट को साफ तौर पर दिखाएं। Business Insider की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को ठोस उदाहरण देने होंगे और यह भी बताना होगा कि वे कंपनी में आगे कैसे ग्रो करना चाहते हैं। यह पहली बार है जब Forte रिव्यू को इंडिविजुअल उपलब्धियों के इर्द-गिर्द औपचारिक रूप से केंद्रित किया गया है।
  • TCS को लगा झटका, प्रॉफिट में हुई बड़ी गिरावट
    तीसरी तिमाही में TCS की ऑपरेटिंग इनकम बढ़कर लगभग 16,889 करोड़ रुपये की रही है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह इनकम 15,657 करोड़ रुपये की थी। TCS का ऑपरेशंस से रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये का रहा हैTCS ने शेयरहोल्डर्स के लिए 11 रुपये के तीसरे इंटरिम डिविडेंड और 46 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड की भी घोषणा की है।

Work - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »