Citroen ने भारत में लॉन्च की C3 Aircross, Hyundai Creta, Kia Seltos को देगी टक्कर 

इसका प्राइस 9.99 लाख रुपये से 12.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे फाइव और सेवन सीट के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 सितंबर 2023 17:01 IST
ख़ास बातें
  • इसे फाइव और सेवन सीट के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है
  • C3 Aircross के लिए बुकिंग 15 सितंबर से शुरू हो गई है
  • कंपनी इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी पेश कर सकती है

कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 18.5 kmpl की है

फ्रांस की ऑटोमोबाइल मेकर Citroen ने भारत में नई SUV C3 Aircross को लॉन्च किया है। इसका प्राइस 9.99 लाख रुपये से 12.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे फाइव और सेवन सीट के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, सेवल सीटर वेरिएंट के लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त भुगतान करना होगा। 

C3 Aircross के लिए बुकिंग 15 सितंबर से शुरू हो गई है। इसकी बुकिंग 25,000 रुपये का भुगतान कर कंपनी की डीलरशिप्स या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कराई जा सकती है। इसकी डिलीवरी 15 अक्टूबर से शुरू होगी। यह कॉम्पैक्ट सेगमेंट में तीन रो वाली सीटिंग के साथ पहली SUV है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta, Kia की Seltos और Maruti Suzuki की Grand Vitara से होगा। इसे तीन वेरिएंट्स You, Plus और Max में उपलब्ध कराया गया है। इसके सेवल सीटर फ्लेक्सि प्रो वर्जन के लिए कस्टमर्स को 35,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। 
Advertisement

इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और छह स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। यह 108 bhp की अधिकतम पावर और 190 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 18.5 kmpl की है। कंपनी इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी पेश कर सकती है। C3 Aircross की चौड़ाई 1,796 mm, लंबाई 4,323 mm और ऊंचाई 1,669 mm की है। इसका फ्रंट अपग्रेडेड C5 Aircross के लगभग समान है। यह चार सिंगल और छह डुअल टोन कलर्स में उपलब्ध होगी। 

कंपनी ने इसका इंटीरियर साधारण रखा है लेकिन इसमें काफी स्पेस है। इसमें 10.23 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और Citroen Connect के साथ दिया गया है। C3 Aircross में 35 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स भी हैं। हालांकि, इसमें सनरूफ या ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल नहीं दिया गया है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने देश में C3 हैचबैक के इलेक्ट्रिक वर्जन  eC3 को पेश किया था। यह देश में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) था। इसमें 29.2 kWh की बैटरी है। कंपनी ने इसकी 320 Km की रेंज होने का दावा किया था। इसमें 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दिए गए हैं। यह केवल 6.8 सेकेंड में 0-60 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। कंपनी ने इसकी टॉप स्पीड को 107 kmph पर सीमित रखा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.