• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • क्रेडिट कार्ड में CIBIL स्कोर क्या है? अच्छा CIBIL स्कोर क्यों जरूरी? फ्री में ऐसे करें चेक

क्रेडिट कार्ड में CIBIL स्कोर क्या है? अच्छा CIBIL स्कोर क्यों जरूरी? फ्री में ऐसे करें चेक

CIBIL स्कोर आपके क्रेडिट कार्ड से जुड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण आंकड़ा है जिसके बिना आपको लोने लेने में परेशानी हो सकती है।

क्रेडिट कार्ड में CIBIL स्कोर क्या है? अच्छा CIBIL स्कोर क्यों जरूरी? फ्री में ऐसे करें चेक

Photo Credit: iStock

CIBIL स्कोर एक तरह की 3 अंकों वाली संख्या है जो किसी व्यक्ति के उधार लेने की क्षमता को दिखाती है।

ख़ास बातें
  • भारत में CIBIL स्कोर ही सबसे ज्यादा मान्य कहा जाता है।
  • यह एक तरह की 3 अंकों वाली संख्या है जो 300 से 900 के बीच में आंकी जाती है
  • इस स्कोर को एक विश्वास प्रतीक के रूप में लिया जाता है।
विज्ञापन

अगर आपने कभी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है, या किसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो CIBIL स्कोर के बारे में जरूर सुना होगा। CIBIL स्कोर आपके क्रेडिट कार्ड से जुड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण आंकड़ा है जिसके बिना आपको लोने लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपके पास एक अच्छा CIBIL स्कोर है तो आप जब चाहें आसानी से भारी लोन भी ले सकते हैं। कैसे बनता है CIBIL स्कोर, कौन से कारक हैं जो अच्छा स्कोर बनाते हैं, कैसे होता है CIBIL स्कोर चेक, आइए आपको सारी बातें डिटेल में बताते हैं। 

CIBIL क्या है
CIBIL यानी क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटिड (Credit Information Bureau (India) Limited) भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से ऐसी कंपनी है जो क्रेडिट इंफॉर्मेशन रखती है। यह उन चार कंपनियों में से एक है जो यूजर की क्रेडिट इंफॉर्मेशन रखती है। इसके अलावा Experian, Equifax और Highmark तीन और ऐसी कंपनियां जो क्रेडिट इंफॉर्मेशन रखती हैं। लेकिन भारत में CIBIL स्कोर ही सबसे ज्यादा मान्य कहा जाता है। 

CIBIL स्कोर क्या है
CIBIL स्कोर एक तरह की 3 अंकों वाली संख्या है जो 300 से 900 के बीच में आंकी जाती है। यह किसी व्यक्ति के उधार लेने की क्षमता को दिखाती है। 

CIBIL स्कोर क्यों है इतना जरूरी
CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच की संख्या है जो ऋणदाता को बताती है कि कोई व्यक्ति क्रेडिट के मामले में कितना ज़िम्मेदार है। इस स्कोर को एक विश्वास प्रतीक के रूप में लिया जाता है। यानी जब कोई व्यक्ति पैसे उधार लेता है और उसे समय पर चुकाता है, तो वह एक भरोसा पैदा करता है कि यह अपने लोन को समय पर चुकाने वालों में से है। यही बात उसका CIBIL स्कोर दिखाता है। जितना ज्यादा स्कोर होगा उतना ही व्यक्ति लोन चुकाने के मामले में भरोसेमंद माना जाता है। 

CIBIL स्कोर कैसे गिना जाता है
CIBIL स्कोर की गिनती किसी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर की जाती है। इसमें कई चीजें शामिल होती हैं जैसे पेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट हिस्ट्री की अवधि, क्रेडिट इस्तेमाल, क्रेडिट मिक्स आदि। 
पेमेंट हिस्ट्री- आप अपने लोन का भुगतान समय पर करते आ रहे हैं तो यह पेमेंट हिस्ट्री में दिखता है। यानी आपकी पेमेंट हिस्ट्री अच्छी कही जाएगी। 
क्रेडिट इस्तेमाल- आप अपने क्रेडिट का उपयोग कितने विवेकपूर्ण तरीके से करते हैं, यहां पर यह भी देखा जाता है। 
क्रेडिट हिस्ट्री की अवधि- आप कितने समय से क्रेडिट का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसे मैनेज कर रहे हैं। 
क्रेडिट मिक्स: आप जब विभिन्न प्रकार के क्रेडिट का इस्तेमाल करते हैं तो वह क्रेडिट मिक्स में काउंट होता है। 
नया क्रेडिट- आप कितनी बार नए क्रेडिट के लिए आवेदन करते हैं, यह भी CIBIL स्कोर को बनाता है। 

अच्छे CIBIL स्कोर का फायदा
अच्छा CIBIL स्कोर आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है। जब भी आपको लोन के लिए आवेदन करना होता है तो अच्छा CIBIL स्कोर आपकी लोन लेने में मदद करता है। इससे बेहतर ब्याज दरों पर आपको आसानी से लोन मिल जाता है। क्रेडिट कार्ड लेना भी इससे और आसान हो जाता है। 

अच्छा CIBIL स्कोर कैसे बनाएं 
बिलों का समय पर भुगतान- बिल भुगतान में देरी न करें। समय पर किया गया भुगतान अच्छा स्कोर बनाता है। 
क्रेडिट इस्तेमाल पर कंट्रोल- क्रेडिट उपयोग अनुपात कुल उपलब्ध क्रेडिट की तुलना में उपयोग किए जा रहे कुल क्रेडिट का प्रतिशत है। इसे जितना हो सके उतना नजदीक रखना सबसे अच्छा है। यानी लिमिट से बहुत ज्यादा कम या लिमिट से बहुत ऊपर क्रेडिट का इस्तेमाल करने से बचें। 
पुराने खाते बंद न करें- क्रेडिट हिस्ट्री की अवधि भी मायने रखती है, इसलिए अच्छे भुगतान रिकॉर्ड को दिखाने वाले पुराने खाते खुले रखना भी फायदा देता है।
कई क्रेडिट आवेदनों से बचें- कम समय में बहुत ज़्यादा पूछताछ स्कोर को प्रभावित कर सकती है। सॉफ़्ट इनक्वायरी, यानी जब आप अपना खुद का स्कोर चेक करते हैं, तो इसका कोई असर नहीं होता है, जबकि हार्ड इनक्वायरी, यानी जब कोई ऋणदाता आपकी क्रेडिट रिपोर्ट जानने की कोशिश करता है, तो यह आपके स्कोर को प्रभावित कर सकता है।

CIBIL स्कोर कैसे फ्री में करें चेक
CIBIL स्कोर देखना आसान है और इसे आप फ्री में चेक कर सकते हैं।   आधिकारिक CIBIL वेबसाइट www.cibil.com पर जाकर आप इसे आसानी से चेक कर सकते हैं। 
इसके अलावा CIBIL मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। 
बैंक या UPI ऐप के माध्यम से भी आप बिना किसी चार्ज के अपना CIBIL स्कोर चेक कर सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »