• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • चाइनीज हैकर्स ने अमेरिकी सहित अन्य देशों की एजेंसियों के ईमेल अकाउंट किए हैक!

चाइनीज हैकर्स ने अमेरिकी सहित अन्य देशों की एजेंसियों के ईमेल अकाउंट किए हैक!

माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट से आगे यह भी पता चलता है कि स्टॉर्म-0558 का मुख्य उद्देश्य जासूसी, डेटा चोरी और क्रेडेंशियल को एक्सेस करना था। ग्रुप पहले भी पश्चिमी यूरोप में स्थित सरकारी एजेंसियों को निशाना बनाता आया है।

चाइनीज हैकर्स ने अमेरिकी सहित अन्य देशों की एजेंसियों के ईमेल अकाउंट किए हैक!

हैकिंग ग्रुप का उपनाम Storm-0558 बताया गया है

ख़ास बातें
  • हैकिंग ग्रुप का उपनाम Storm-0558 बताया गया है
  • हैकर्स का उद्देश्य जासूसी, डेटा चोरी और क्रेडेंशियल को एक्सेस करना था
  • ग्रुप पश्चिमी यूरोप में स्थित सरकारी एजेंसियों को भी निशाना बना चुका है
विज्ञापन
Microsoft ने खुलासा किया है कि अमेरिकी सरकारी एजेंसियों सहित लगभग 25 एजेंसियों के ईमेल अकाउंट में चीनी हैकरों द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। माइक्रोसॉफ्ट के रिसर्चर्स और अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इन एजेंसियों को एक संदिग्ध साइबर-जासूसी अभियान के तहत लक्षित किया गया था, जिसका उद्देश्य कंप्यूटर नेटवर्क में संवेदनशील डेटा को एक्सेस करना था। बता दें कि हाल ही में चीन ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया था, जिनमें चीनी हैकर्स द्वारा अमेरिका को टार्गेट करने की बात कही गई थी और अब, माइक्रोसॉफ्ट की लेटेस्ट रिपोर्ट ने इस भड़कती आग में घी का काम कर दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि चीनी हैकर्स द्वारा विभिन्न एजेंसियों के 25 अकाउंट को निशाना बनाया गया था, जिनमें अमेरिका के साथ यूरोप भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, इस संगठनों से जुड़े ग्राहकों के अकाउंट को एक्सेस करने की भी कोशिश की गई थी। हैकिंग ग्रुप का उपनाम Storm-0558 बताया गया है, जो चीन से संबंधित ग्रुप है।

माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट से आगे यह भी पता चलता है कि स्टॉर्म-0558 का मुख्य उद्देश्य जासूसी, डेटा चोरी और क्रेडेंशियल को एक्सेस करना था। ग्रुप पहले भी पश्चिमी यूरोप में स्थित सरकारी एजेंसियों को निशाना बनाता आया है।

माइक्रोसॉफ्ट को पहली बार 16 जून को घुसपैठ के बारे में सूचित किया गया था। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, एक चीनी हैकिंग समूह ने 15 मई को ईमेल अकाउंट तक पहुंच बनाई थी। हालांकि, Microsoft ने उन अकाउंट की संख्या का खुलासा नहीं किया है, जो इन हैकर्स से प्रभावित हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स ने माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड-कंप्यूटिंग सिस्टम में एक सेफ्टी लूपहोल का फायदा उठाया, जिसे अब फिक्स कर दिया गया है। हैकर्स उन अकाउंट में घुसपैठ करने में कामयाब रहे, जो माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक ईमेल सर्विस का उपयोग करते थे। ये अकाउंट ऑथेंटिकेशन टोकन बनाने का काम करते थे, जिससे हैकर्स को यूजर्स का प्रतिरूपण करने का मौका मिला।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चाइनीज हैकिंग ग्रुप का या तो बीजिंग की खुफिया सेवा से संबद्ध था या उसके लिए काम कर रहा था। एक हालिया ब्लॉग पोस्ट में, Microsoft के कार्यकारी उपाध्यक्ष, चार्ली बेल ने कहा था कि इस ग्रुप का मुख्य काम जासूसी करना है और ऐसा करने के लिए ये खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए ईमेल सिस्टम तक पहुंच बनाते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  3. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  4. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  5. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  6. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  7. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  8. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  10. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »