BYD ने ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ भारत में लॉन्च की Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV

कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों और प्लग-इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड व्हीकल्स की पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में बिक्री तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • भारत में BYD पहले से कॉरपोरेट्स को इलेक्ट्रिक बसों और EV बेचती है
  • मशहूर इनवेस्टर Warren Buffet से BYD को फंडिंग मिली है
  • यह इलेक्ट्रिक कारों में टेस्ला को कड़ी टक्कर दे रही है

कंपनी ने भारत में 20 करोड़ डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट किया है

चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर BYD ने मंगलवार को भारत में पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV के साथ एंट्री की है। भारत में BYD पहले से कॉरपोरेट्स को इलेक्ट्रिक बसों और EV की बिक्री करती है। Atto 3 में कंपनी की ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी है। 

BYD की भारत में यूनिट के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Ketsu Zhang ने बताया, "हम अगले एक वर्ष में इसकी 15,000 यूनिट्स बेचना चाहते हैं। हमारी योजना लोकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की है।" उन्होंने कहा कि कंपनी ने भारत में 20 करोड़ डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट किया है। BYD की इलेक्ट्रिक कारों और प्लग-इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड व्हीकल्स की पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने बताया था कि वह अगले वर्ष से जापान में पैसेंजर EV की बिक्री शुरू करेगी। इसकी योजना थाईलैंड में फैक्टरी लगाने की भी है। कंपनी ने सोमवार को थाईलैंड में Atto 3 को लॉन्च किया था। इसका टारगेट 2024 से प्रतिवर्ष 1,50,000 कारों का प्रोडक्शन करना है। 
Advertisement

मशहूर इनवेस्टर Warren Buffet की फंडिंग वाली BYD ने भारत में ऐसे दौर में इनवेस्टमेंट किया है जब केंद्र सरकार चीन सहित कुछ देशों से इनवेस्टमेंट की कड़ी स्क्रूटनी कर रही है। इस वजह से चाइनीज कारमेकर Great Wall Motor ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में लगभग एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की अपनी योजना रद्द कर दी थी। 

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में BYD ने टेस्ला को मात देकर ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री की है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में BYD ने लगभग 3,54,000 EV बेचकर 266 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की। इस अवधि में टेस्ला की सेल्स लगभग 2,54,000 यूनिट की रही। इन व्हीकल्स की कुल सेल्स दूसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 21.8 लाख यूनिट की रही। इस मार्केट में चीन 12.4 लाख यूनिट्स के साथ टॉप पर है। चीन में यह बिक्री सालाना आधार पर लगभग 92 प्रतिशत बढ़ी है। यूरोप और अमेरिका का दूसरा और तीसरा स्थान था। यह पहली बार है कि जब किसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने EV की सेल्स में टेस्ला को पीछे छोड़ा है। टेस्ला की बिक्री में गिरावट के बड़े कारण सेमीकंडक्टर की कमी और महामारी रहे। हालांकि, कंपनी के लिए इस वर्ष की दूसरी छमाही बेहतर होने की संभावना है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.