• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • China India Clash: तवांग में झड़प के बाद चीन ने अरुणाचल प्रदेश में तैनात किए ड्रोन और लड़ाकू विमान

China-India Clash: तवांग में झड़प के बाद चीन ने अरुणाचल प्रदेश में तैनात किए ड्रोन और लड़ाकू विमान

NDTV के हाथ MAXAR की कई हाई-रिसॉल्यूशन तस्वीरें लगी है, जिसमें चीन के एयरबेस में अचानक बड़ी तादात पर ड्रोन और फाइटर जेट्स की तैनाती कैप्चर हुई है।

China-India Clash: तवांग में झड़प के बाद चीन ने अरुणाचल प्रदेश में तैनात किए ड्रोन और लड़ाकू विमान

Photo Credit: MAXAR Technologies

चीन के पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस अत्याधुनिक WZ-7 Soaring Dragon ड्रोन हैं

ख़ास बातें
  • NDTV के हाथ MAXAR की कई हाई-रिसॉल्यूशन तस्वीरें लगी है
  • चीन के एयरबेस में अचानक बड़ी तादात पर ड्रोन और फाइटर जेट्स की तैनाती हुई
  • तस्वीरों में WZ-7 Soaring Dragon ड्रोन खड़ा दिखाई दे रहा है
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में झड़प के कुछ ही दिनों में चीन ने तिब्बत के प्रमुख एयरबेसों पर ड्रोन और लड़ाकू विमान तैनात करने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले भी कई बार देखा जा चुका है कि तनाव की स्थिती बनने के साथ चीन ने सीमा से सटे इलाकों में बेस निर्माण या लड़ाकू विमानों की तैनाती की थी। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है, जहां सैटेलाइट तस्वीरों ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से 150 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित चीन के बांगदा एयरबेस में बड़ी तादात में लड़ाकू विमानों और ड्रोन को कैप्चर किया है।

NDTV के हाथ MAXAR की कई हाई-रिसॉल्यूशन तस्वीरें लगी है, जिसमें चीन के एयरबेस में अचानक बड़ी तादात पर ड्रोन और फाइटर जेट्स की तैनाती कैप्चर हुई है। पिछले कुछ समय से चीन ने अरुणाचल प्रदेश के आसपास अपनी हवाई गतिविधियां बढ़ा दी है, जिसमें भारतीय वायुसेना ने दो मौको पर चीनी विमानों को सीमा का उल्लंघन करते हुए पकड़ा है। इसके बाद से इन इलाकों में भारतीय वायुसेना (IAF) लगातार युद्धक हवाई गश्त कर रही है।

ये तस्वीरें कथित तौर पर अरुणाचल प्रदेश की सीमा से 150 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित चीन के बांगदा एयरबेस की हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस अत्याधुनिक WZ-7 Soaring Dragon ड्रोन खड़ा दिखाई दे रहा है। भारत के लिए सीमा के आसपास यह ड्रोन इसलिए खतरा है, क्योंकि ये बिना रुके 10 घंटे तक उड़ सकता है और इसे जासूसी, निगरानी और सर्वेक्षण के लिए डिजाइन किया गया है। ये ड्रोन डेटा को ट्रांसमिट भी कर सकता है।

बांगदा एयरबेस की 14 दिसंबर की तस्वीर में दो फ्लैन्कर-टाइप लड़ाकू विमान भी फ्लाइट लाइन देखे जा सकते हैं। ये विमान भारतीय वायुसेना द्वारा उड़ाए जाने वाले रूस-निर्मित Sukhoi SU-30MKI लड़ाकू विमानों के चीन में बने वेरिएन्ट हैं।

तिब्बत क्षेत्र में बढ़ते चीनी सेना के इन सेटअप पर बारीक नजर रखने वाली फोर्स एनैलिसिस से जुड़े प्रमुख सैन्य विश्लेषक सिम टैक ने NDTV को बताया, "अन्य हालिया रिपोर्टों के साथ-साथ उपग्रह की तस्वीरों में देखे गए प्लेटफॉर्म लंबे समय तक टिके रहने वाले प्लेटफॉर्म की एक विस्तृत शृंखला को जाहिर करते हैं, जिनका उपयोग चीन द्वारा भारतीय गतिविधियों पर निगरानी करने, उन्हें थका डालने और उलझाने के लिए किया जा सकता है... इस क्षेत्र में चीन की हवाई युद्ध क्षमता में सुधार का निश्चित रूप से भारतीय वायुसेना पर बड़ा असर पड़ेगा और इस पर भी कि वह कैसे भविष्य के खतरे के लिए खुद को तैनात करता है..."

चीन की ये सैन्य हवाई गतिविधियां उस वक्त बढ़ी हैं, जब अरुणाचल प्रदेश के यांग्त्से क्षेत्र (तवांग सेक्टर) में चीनी और भारतीय सेना में हिंसक झड़पें हुई, और 9 दिसंबर को भारतीय जवानों ने चीनी फौजियों के ऊंचाई पर मौजूद एक पोस्ट पर कब्ज़ा करने के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , China India, china india border clash
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 हुए ₹10 हजार तक महंगे!
  2. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  3. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  6. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  7. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  8. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  10. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »