ChatGPT लीक कर रहा है यूजर्स की प्राइवेट चैट, पासवर्ड! OpenAI ने दिया जवाब

एक अन्य लीक हुई बातचीत में उस प्रेजेंटेशन का नाम शामिल था जिस पर कोई अन्य यूजर काम कर रहा था। इसमें एक अप्रकाशित रिसर्च प्रोपोजल की जानकारी भी शामिल थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 19:02 IST
ख़ास बातें
  • एक यूजर ने दिखाया है कि चैटबॉट कैसे लोगों की चैट लीक कर रहा है
  • लीक हुई चैट में यूजरनेम और पासवर्ड भी शामिल है
  • OpenAI का कहना है कि यूजर के अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई थी
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) समर्थित OpenAI का जेनरेटिव AI-बेस्ड चैटबॉट, ChatGPT पिछले कुछ समय से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है, क्योंकि यह उनकी कई दुविधाओं को चुटकी में हल करने का काम करता है। स्कूल के होमवर्क से लेकर ऑफिस के ईमेल लिखने तक, यह सब कुछ कर सकता है। हालांकि, अब यह AI चैटबॉट प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर सुर्खियों में है, क्योंकि एक यूजर ने दावा किया है कि इसने कुछ यूजर्स की बातचीत को लीक किया है।

ArsTechnica की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक ChatGPT यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिखाया कि चैटबॉट कैसे लोगों की चैट को लीक कर रहा है। तस्वीरों से पता चलता है कि चैटबॉट यूजरनेम और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारियों को भी लीक कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्क्रीनशॉट शेयर करने वाले यूजर ने एक क्वेरी के लिए चैटजीपीटी को एक्सेस किया, लेकिन उसने उस चैट हिस्ट्री में कुछ अन्य यूजर्स की चैट्स को देखा, जो उससे संबंधित नहीं थें।
Advertisement

स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि चैट हिस्ट्री में मौजूद बातचीत में एक अन्य यूजर फार्मेसी प्रिस्क्रिप्शन ड्रग पोर्टल के कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सपोर्ट सिस्टम के जरिए समस्याओं का निवारण करने का प्रयास कर रहा था। इस चैट में उस ऐप का नाम और स्टोर नंबर और अतिरिक्त लॉगिन क्रेडेंशियल भी मौजूद थे।

एक अन्य लीक हुई बातचीत में उस प्रेजेंटेशन का नाम शामिल था जिस पर कोई अन्य यूजर काम कर रहा था। इसमें एक अप्रकाशित रिसर्च प्रोपोजल की जानकारी भी शामिल थी।
Advertisement

इसके जवाब में ChatGPT ने कहा कि स्क्रीनशॉट शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट से छेड़छाड़ की गई थी, इसलिए ऐसा हुआ। कंपनी ने आगे यह भी बताया कि अनधिकृत लॉगिन श्रीलंका से आए थे, जबकि यूजर ने कहा कि वह ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क से अपने अकाउंट में लॉग इन करता है।
Advertisement

वेबसाइट को दिए अपने बयान में कंपनी ने कहा, "हमने जो पाया, हम इसे एक खाता अधिग्रहण मानते हैं। जांच में पाया गया कि बातचीत हाल ही में श्रीलंका से की गई थी। ये बातचीत श्रीलंका से सफल लॉगिन के समान समय सीमा में हैं।"

जबकि यूजर ने अपना पासवर्ड बदल लिया है, लेकिन उसे संदेह है कि उसके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई थी। वेबसाइट को दिए बयान में यूजर ने कहा कि उसने अपरकेस और लोअरकेस अक्षरों और स्पेशल अक्षरों के साथ नौ अक्षरों का पासवर्ड इस्तेमाल किया। उसने कहा कि उसने इसे माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट के अलावा कहीं और इस्तेमाल नहीं किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, ChatGPT chat Leak
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.