ChatGPT Outage: डाउन हो गया सबका चहेता AI टूल, सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़!

ChatGPT Down: डाउनडिटेक्टर के अनुसार, समस्या सबुह करीब 11 बजे शुरू हुई और इसके बाद हर कुछ मिनट में रिपोर्ट्स बढ़ती चली गई। खबर लिखते समय तक भारत में 500 से अधिक यूजर्स ने आउटेज रिपोर्ट की थी।

ChatGPT Outage: डाउन हो गया सबका चहेता AI टूल, सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़!

ChatGPT Down: पिछले कुछ महीनों में OpenAI के सर्वर पर लगातार आउटेज रिपोर्ट की जा चुकी हैं

ख़ास बातें
  • समस्या सबुह करीब 11 बजे शुरू हुई
  • खबर लिखते समय तक भारत में 500 से अधिक यूजर्स ने आउटेज रिपोर्ट की
  • अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कुछ अन्य देशों भी आउटेज रिपोर्ट हुई
विज्ञापन

ChatGPT Down: क्या आपको अभी अचानक से ChatGPT ने जवाब देना बंद कर दिया है? रिलैक्स हो जाइए क्योंकि, दिक्कत आपके सिस्टम या नेटवर्क में नहीं, OpenAI सर्वर में हो सकती है। देशभर के कोने से ChatGPT डाउन होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं। डाउनडिटेक्टर ने सर्विस में अचानक एक बड़ा स्पाइक दिखाया है। सर्विस में समस्या की रिपोर्ट्स लगातार बढ़ रही है, जो संकेत देता है कि ChatGPT वर्तमान में आउटेज झेल रहा है। 

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, समस्या सबुह करीब 11 बजे शुरू हुई और इसके बाद हर कुछ मिनट में रिपोर्ट्स बढ़ती चली गई। खबर लिखते समय तक भारत में 500 से अधिक यूजर्स ने आउटेज रिपोर्ट की थी। समस्या खास ChatGPT में बताई जा रही है। Gadgets 360 स्टाफ के कुछ सदस्यों ने भी इसका सामना किया, जब क्वेरी भेजने के बाद जवाब नहीं मिला। खबर लिखते समय तक भी यह समस्या बरकरार थी

समान संख्या में यूजर्स ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कुछ अन्य देशों भी आउटेज की शिकायत की। वहां भी ChatGPT में भी समस्या बताई गई थी। इतना ही नहीं, अमेरिका में 1,200 से अधिक यूजर्स ने आउटेज करीब देर रात को भी रिपोर्ट की थी।

पिछले कुछ महीनों में OpenAI के सर्वर पर लगातार आउटेज रिपोर्ट की जा चुकी हैं। अप्रैल से अगस्त के आखिर तक कई बार सर्विस में कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक की आउटेज देखने को मिली है।

ChatGPT के डाउन होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी यूजर्स ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग इसके वापिस से ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में चैट जीपीटी के काम न करने पर बात कर रहे हैं।


आपको बता दें कि OpenAI यूएसए में स्थित एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी है। यह यूजर्स को कई प्रकार के एआई टूल और ऐप्लिकेशन तक एक्सेस प्रदान करता है, जिनमें ChatGPT, Sora, Dall-E, Data Analyst, Web Browser और Writing Coach आदि शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT Down, ChatGPT down globally, OpenAI, downdetector
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »