सावधान! अपने Google Chrome को तुरंत करें अपडेट, सरकार ने जारी की चेतावनी

CERT-In वर्तमान में 15 फरवरी, 2024 तक "Cyber Swachhta Fortnight" चला रहा है, जिसमें एंड- यूजर सिस्टम के लिए खतरा पैदा करने वाले बॉटनेट से साइबरस्पेस को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

सावधान! अपने Google Chrome को तुरंत करें अपडेट, सरकार ने जारी की चेतावनी
ख़ास बातें
  • CERT-In की यूजर्स को Google Chrome OS को तुरंत अपडेट करने की सलाह
  • ब्राउज करते समय सतर्क रहने का भी सुझाव भी दिया है
  • यूजर्स को ब्राउजर को 114.0.5735.350 या नए वर्जन में अपडेट करना चाहिए
विज्ञापन
भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Google Chrome OS के पुराने वर्जन में संभावित खतरों के बारे में चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि खामियों को दूर करने के लिए और भविष्य में किसी खतरे से बचाव के लिए यूजर्स को अपने ब्राउजर को 114.0.5735.350 या नए वर्जन में अपडेट करना चाहिए। ये कमजोरियां रिमोट अटैकर्स को हानिकारक कोड एग्जिक्यूट करने, रूट प्रिवलेज प्राप्त करने, सिक्योरिटी सॉल्यूशन को बायपास करने या प्रभावित सिस्टम पर सर्विस को बाधित करने की अनुमति दे सकती हैं।

समस्याएं मुख्य रूप से साइड पैनल सर्च फीचर की खामी और एक्सटेंशन में अपर्याप्त डेटा वैरिफिकेशन से पैदा होती हैं। अटैकर यूजर्स को किसी खास वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करके कमजोरियों को सक्रिय कर सकता है और इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। 

सुरक्षित रहने के लिए, CERT-In यूजर्स को अपने Google Chrome OS को तुरंत अपडेट करने की सलाह दे रहा है। इतना ही नहीं, विभाग ने ब्राउज करते समय सतर्क रहने का भी सुझाव दिया है, खासकर अपरिचित या संदिग्ध वेबसाइटों पर जाने के लिए अविश्वसनीय सोर्स के लिंक पर क्लिक ना करने या अनचाहे ईमेल और मैसेज का जवाब ना देने की भी सलाह दी है। 

यूजर्स अपने सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए कोई पॉपुलर या विश्वसनीय एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके अलावा, मौजूदा सॉफ्टवेयर को अपडेट रखना भी समझदारी होगी।

CERT-In वर्तमान में 15 फरवरी, 2024 तक "Cyber Swachhta Fortnight" चला रहा है, जिसमें एंड- यूजर सिस्टम के लिए खतरा पैदा करने वाले बॉटनेट से साइबरस्पेस को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस पहल के हिस्से के रूप में, उन्होंने eScan के सहयोग से 'साइबर स्वच्छता केंद्र' (CSK) की शुरुआत की है। 

ईस्कैन बॉटनेट स्कैनिंग और क्लीनिंग टूलकिट लैपटॉप, डेस्कटॉप और स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है। यह टूलकिट यूजर्स को अपने डिवाइस को स्कैन करने और साफ करने, बॉटनेट संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा को मजबूत करने और पूरे डिजिटल सेफ्टी में योगदान करने का अधिकार देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »