CBSE Class 10 Board Exam Results 2021 Live: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना 10वीं का रिज़ल्ट

CBSE Board Class 10 Result 2021 Live: सीबीएसई ने यह भी कहा है यदि छात्र उन्हें मिले मार्क्स (अंकों) से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। हालांकि कोविड-19 की परिस्थिति के हिसाब से आयोजित की जाएगी।

CBSE Class 10 Board Exam Results 2021 Live: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना 10वीं का रिज़ल्ट

CBSE Class 10 Board Exam Results 2021 Live: Digilocker के जरिए भी देख सकते हैं अपना रिज़ल्ट

ख़ास बातें
  • CBSE Class 10th Board Exam Results 2021 लाइव हो चुके हैं
  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और Digilocker के जरिए देख सकते हैं परिणाम
  • अंकों से असंतुष्ट छात्र परिक्षा देने की कर सकते हैं मांग
विज्ञापन
CBSE Board Class 10 Result 2021 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में 12वीं के बोर्ड रिज़ल्ट जारी किए थे और अब, कक्षा 10वीं के परिणाम (CBSE 10th Results) भी घोषित किए जा चुके हैं। बोर्ड द्वारा इस साल महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी, लेकिन फिर भी रिज़ल्ट जारी किए गए हैं। बता दें कि बोर्ड ने सभी स्कूलों को एक परिणाम समिति (Result Committee) नियुक्त करके आंतरिक रूप से छात्रों का आकलन करने की सलाह दी थी। इस समिति में स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ-साथ सात शिक्षक शामिल हैं। इन सात शिक्षकों में से पांच गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और दो अन्य भाषाओं से होंगे और अन्य दो शिक्षक पड़ोसी स्कूल से होने चाहिए।

CBSE ने यह भी कहा है यदि छात्र उन्हें मिले मार्क्स (अंकों) से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। हालांकि कोविड-19 की परिस्थिति के हिसाब से आयोजित की जाएगी।
 

How to check CBSE Class 10 Result 2021 results online

CBSE Board Class 10 Result 2021 Live: सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणाम को तीन तरीकों से एक्सेस किया जा सकता है। छात्र अपने परिणामों की जांच करने के लिए या तो आधिकारिक सीबीएसई रिज़ल्ट साइट या सीबीएसई गवर्नमेंट की साइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा, रिज़ल्ट को डिजिलॉकर (Digilocker) ऐप पर भी देखा जा सकत है। यदि आपके पास अपना रोल नंबर नहीं है या आप उसे भूल गए हैं, तो उसे खोजने के लिए एक समर्पित रोल नंबर फाइंडर साइट भी है। CBSE Board Class 10th Result ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।

सबसे पहले https://cbseresults.nic.in/ साइट पर जाएं।
यहां Class 10 Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करें। 
Submit पर क्लिक करें।

छात्र https://www.cbse.gov.in/ साइट पर भी अपना रिज़ल्ट जांच सकते हैं। 
होमपेज पर Results ऑप्शन पर क्लिक करें। 
इसके बाद ऊपर ऊपर बताए गए स्टेप्स का पालन करें।

How to check CBSE Class 10 Result 2021 results on DigiLocker
डिजिलॉकर पर जाएं। 
Education सेक्शन में जाएं और फिर Central Board of Secondary Education पर क्लिक करें।
Class X Marksheet पर टैप करें और आने वाले कुछ स्टेप्स का पालन करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »