कारों की रिटेल सेल्स ने अगस्त में पकड़ी स्पीड

अगस्त में कारों की रिटेल सेल्स 2,64,448 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 2,57,672 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 17:34 IST
ख़ास बातें
  • रिटेल सेल्स में मारुति सुजुकी पहले स्थान पर रही
  • कंपनी ने पिछले महीने 1,07,517 यूनिट्स बेची
  • टाटा मोटर्स की रिटेल सेल्स बढ़कर 25,930 यूनिट्स पर पहुंच गई

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को फेस्टिव सीजन में सेल्स पिछले वर्ष से बढ़ने की उम्मीद है

ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए सेल्स के लिहाज से अगस्त अच्छा रहा है। पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की वर्ष-दर-वर्ष आधार पर ग्रोध 6.51 प्रतिशत की रही। पिछले कुछ महीनों में कारों के नए मॉडल लॉन्च होने से सेल्स को रफ्तार मिली है। अगस्त में कारों की रिटेल सेल्स 2,64,448 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 2,57,672 यूनिट्स की थी।

कारों की रिटेल सेल्स में मारुति सुजुकी पहले स्थान पर रही। कंपनी ने पिछले महीने 1,07,517 यूनिट्स बेची। हालांकि, यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में कम है। कंपनी का पिछले वर्ष अगस्त में मार्केट शेयर 42.44 प्रतिशत का था, जो इस वर्ष अगस्त में घटकर 39.18 प्रतिशत रह  गया। बिक्री के लिहाज से टॉप 10 कारों में मारुति के सात मॉडल हैं। मारुति की वैगनआर लंबी अवधि से सबसे अधिक बिकने वाली कारों में पहले स्थान पर थी लेकिन Baleno ने अब यह स्थान हासिल कर लिया है। वैगनआर की बिक्री घटने का बड़ा कारण हाल ही में लॉन्च की गई ऑल्टो K10 हो सकती है जिसका प्राइस भी कम है। इसके नए वर्जन को कस्टमर्स पसंद कर रहे हैं। रिटेल सेल्स में दूसरे स्थान पर ह्युंडई है। हालांकि, कंपनी की बिक्री में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में कमी हुई है। ह्युंडई ने अगस्त में 43,188 यूनिट्स बेची। 
Advertisement

तीसरे स्थान पर मौजूद टाटा मोटर्स की रिटेल सेल्स अगस्त में बढ़कर 25,930 यूनिट्स पर पहुंच गई। कंपनी का मार्केट शेयर पिछले वर्ष के इसी महीने में 10.06 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 13.75 प्रतिशत हो गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और किआ मोटर्स दोनों की रिटेल सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही इनके मार्केट शेयर में भी सुधार हुआ है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स का रिटेल सेल्स में छठा स्थान है। कंपनी ने पिछले महीने 14,873 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि से पांच प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। 

आगामी महीनों में कुछ नए मॉडल्स के लॉन्च के साथ कारों की सेल्स बढ़ने की संभावना है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को फेस्टिव सीजन में सेल्स पिछले वर्ष से बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, सेमीकंडक्टर्स की कमी और कुछ अन्य कारणों से कारों के कुछ मॉडल्स के लिए कस्टमर्स को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Sales, MARUTI, Retail, Market, Industry, Hyundai, Growth, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.