Maruti

Maruti - ख़बरें

  • Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
    इस वर्ष फरवरी में लॉन्च की गई e Vitara को तीन वेरिएंट्स - Alpha, Delta और Zeta में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के 49 kWh के बैटरी पैक वाले डेल्टा वेरिएंट के 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस में बदलाव नहीं किया गया है। e Vitara के अन्य वेरिएंट्स के प्राइसेज को 30,000 रुपये तक बढ़ाया गया है।
  • Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
    Maruti Suzuki ने अपनी प्रोडक्शन-स्पेक Wagon R Flex Fuel को पेश कर दिया है। नई हैचबैक E85 फ्यूल के अनुरूप तैयार की गई है और E20 से E100 तक पेट्रोल-इथेनॉल मिश्रण पर चल सकती है। इसमें 1.2-लीटर K12N इंजन दिया गया है, जिसे इथेनॉल फ्यूल के लिए विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और तकनीकी आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है। Maruti Suzuki भारत में Flex Fuel वाहन को प्रोडक्शन में लाने वाली पहली कार निर्माता बन गई है। सरकार का लक्ष्य 2027 तक देशभर में 5,000 E85 फ्यूल स्टेशन स्थापित करना है।
  • Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
    e Vitara के प्राइसेज 15.99 लाख रुपये से 20.01 लाख रुपये के बीच हैं। इस मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की Creta EV और MG Motor की ZS EV से है। e Vitara का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ शुरुआती प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इसके साथ 3.99 प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा।
  • Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है।
  • Maruti Suzuki की EV के लिए बैटरी के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग की योजना
    अगले कुछ वर्षों में कंपनी की योजना EV के लिए बैटरी और अन्य महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग की है। देश में पिछले कुछ वर्षों में EVs की बिक्री तेजी से बढ़ी है। मारूति सुजुकी ने बताया है कि e Vitara को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए जल्द बुकिंग्स शुरू हो सकती हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन मिलेगा।
  • सिक्योरिटी में दमदार होगी Maruti Suzuki की e Vitara, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग
    मारूति सुजुकी की e Vitara के सभी वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), साइड हेड प्रोटेक्शन सिस्टम, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलेंगे। मारूति सुजुकी ने बताया है कि e Vitara की बैट्रियों का 60 डिग्री सेल्सियस से माइनस 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बेहतर परफॉर्मेंस होगा। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
  • Maruti Suzuki ने पेश की e Vitara, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज 
    मारूति सुजुकी ने बताया है कि e Vitara को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए जल्द बुकिंग्स शुरू हो सकती हैं। e Vitara को चार डुअल-टोन विकल्पों सहित 10 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी ने इसके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। e Vitara में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।
  • मारूति सुजुकी की e Vitara अगले महीने होगी लॉन्च, 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज
    मारूति सुजुकी की e Vitara का मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।
  • मारूति सुजुकी की e-Vitara को दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी
    मारूति सुजुकी ने e-Vitara का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। अगस्त के अंत में कंपनी ने e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा था। मारूति सुजुकी ने इसका जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है।
  • Maruti ने 1 दिन में 50 हजार, Hyundai ने 11 हजार और Tata ने 10 हजार कारें बेची, आप भी कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग
    भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट ने इस नवरात्रि में जबरदस्त तेजी देखी। GST 2.0 टैक्स सुधार ने छोटे और मिड-रेंज कारों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया, जिससे कीमतें किफायती हुईं। Maruti Suzuki ने 25,000 कारों की डिलीवरी, Hyundai ने 11,000 डीलर बिलिंग्स और Tata Motors ने 10,000 डिलीवरी दर्ज की। Alto, WagonR, Swift, Nexon, Punch, Tiago, Altroz और Harrier जैसी कारों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर है।
  • मारूति सुजुकी की e-Vitara को Euro NCAP में मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
    इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने e-Vitara को प्रदर्शित किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। हाल ही में e-Vitara का यूरोप में एक्सपोर्ट शुरू किया गया है।
  • Maruti Suzuki ने e-Vitara का यूरोप में शुरू किया एक्सपोर्ट, जल्द होगा भारत में लॉन्च
    यह सुजुकी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है। कंपनी ने अगस्त के अंत में e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा है। कंपनी ने e-Vitara का जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है।
  • Upcoming Electric Cars in India: 2025 में भारत में धमाल मचाएंगी Maruti से VinFast तक ये नई इलेक्ट्रिक कारें
    भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वीइकल्स (EV) की मांग बीते दो वर्षों में तेजी से बढ़ी है और 2025 इसकी रफ्तार को नया मुकाम देने जा रहा है। अगले कुछ महीनों में कई बड़ी कंपनियां देश में नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने वाली हैं, इनमें मारुति से लेकर Mahindra, MG और कई ग्लोबल ब्रांड्स शामिल हैं। इस बार इलेक्ट्रिक कारों की रेंज, फीचर्स और कीमत में जबरदस्त वेरायटी देखने को मिलेगी, जो हर तरह के बजट और जरूरत वाले ग्राहकों के लिए दर्जनों विकल्प पेश करती हैं। टॉप SUV से लेकर किफायती हैचबैक और लग्जरी स्पोर्ट्स कारें तक, हर सेगमेंट में नई EV एंट्री दिखेगी।
  • Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक Vitara सितंबर में होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV से होगा। इसमें सिक्योरिटी सात एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारूति सुजुकी ने e-Vitara की प्राइसिंग और बुकिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
  • मारूति सुजुकी जल्द लॉन्च कर सकती है e Vitara, EVs की ट्रेनिंग के लिए ITIs से टाई-अप
    इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित किए गए Bharat Mobility Global Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस EV के संभावित कस्टमर्स के लिए कंपनी एक मजबूत इकोसिस्टम बना रही है। मारूति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और हाइब्रिड व्हीकल्स के हाई-वोल्टेज सिस्टम्स से जुड़ा एक ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। मारूति सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »