BYD ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी डिवेलप करने के लिए Momenta से हाथ मिलाया

BYD ने इस जॉइंट वेंचर में CNY 60 मिलियन (लगभग 70 करोड़ रुपये) का निवेश किया है, जबकि बीजिंग स्थित Momenta ने इसमें CNY 40 मिलियन (लगभग 50 करोड़ रुपये) की पूंजी लगाई है।

BYD ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी डिवेलप करने के लिए Momenta से हाथ मिलाया

BYD के अलावा इस महीने की शुरुआत में SAIC Mobility भी Momenta के साथ रोबोटैक्सी सर्विस के लिए हाथ मिला चुकी है

ख़ास बातें
  • BYD ने ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक के लिए Momenta के साथ मिलाया हाथ
  • Momenta ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी के लिए SAIC Mobility से भी कर चुकी है करार
  • BYD और Momenta ने साझेदारी में लगाए क्रमश: 70 करोड़ और 50 करोड़ रुपये
विज्ञापन
BYD चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी है, जिसने अब ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर फोकस करने वाले एक स्टार्टअप Momenta के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक, जिसे ऑटोपायलट मोड भी कहा जाता है, पर काम करेंगी। नई और एडवांस ऑटोनोमस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल BYD के कुछ कार मॉडल पर किया जाएगा और इसके लिए दोनों कंपनियों ने मिलकर CNY 100 मिलियन (लगभग 120 करोड़ रुपये) का निवेश भी किया है।

न्यूज़ एजेंसी Reuters ने मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि चीन की लोकप्रिय और प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को विकसित करने के लिए Momenta के साथ हाथ मिलाया है। इस जॉइंट वेंचर को DiPi Intelligent Mobility (डीआईपीआई इंटेलिजेंट मोबिलिटी) कहा जाएगा और यह शेन्ज़ेन में स्थित है।

एजेंसी को मामले से जुड़े व्यक्ति ने जानकारी दी है कि BYD ने इस जॉइंट वेंचर में CNY 60 मिलियन (लगभग 70 करोड़ रुपये) का निवेश किया है, जबकि बीजिंग स्थित Momenta ने इसमें CNY 40 मिलियन (लगभग 50 करोड़ रुपये) की पूंजी लगाई है।

व्यक्ति ने कहा है कि काम के शुरुआती दायरे में कुछ मॉडल्स में "लेवल 2 प्लस" ऑटोनोमस ड्राइविंग क्षमताओं को शामिल किया जाएगा। लेवल 2 सेमी-ऑटोनॉमस कारों में ऐसी तकनीक होती है, जो स्टीयरिंग से लेकर एक्सीलरेशन और ब्रेकिंग तक ड्राइविंग के लगभग सभी पहलुओं का ध्यान रख सकती है, लेकिन फिर भी जरूरत पड़ने पर ड्राइवर को कंट्रोल लेने का ध्यान रखना पड़ता है।

चीन में कई कंपनियां अब तेज़ी से ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। इस महीने की शुरुआत में SAIC Mobility ने Momenta के साथ साझेदारी के तहत ट्रायल के तौर पर शंघाई में ऑटोनोमस रोबोटैक्सी टेस्ट राइड शुरू की थी।

इतना ही नहीं, पिछले महीने चीनी सर्च इंजन दिग्गज Baidu और सेल्फ-ड्राइविंग स्टार्टअप Pony.ai ने चीनी राजधानी बीजिंग में पेड ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी सर्विस शुरू करने का अप्रूवल हासिल कर लिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »