ब्रिटिश नेवी में दिखे 'Iron Man' की तरह हवा में उड़ने वाले सैनिक

British Royal Navy नए जेट सूटों का परीक्षण कर रही है ताकि इसके मरीन समुद्री गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से बच सकें और दूसरे जहाजों पर जाने के लिए 'Iron Man' की तरह उड़ सकें।

ब्रिटिश नेवी में दिखे 'Iron Man' की तरह हवा में उड़ने वाले सैनिक

वीडियो में दिखाया गया है कि मरीन सूट पहने हुए एक तेज गति बोट से उड़ान भरकर समुद्र के ऊपर उड़ रहा है

ख़ास बातें
  • मरीन के कंधों पर एक मशीन बांधी जाती है
  • यह मशीन की बैकपैक की तरह दिखती है
  • मशीन द्वारा मरीन को स्पीडबोट से लॉन्च होने के लिए पर्याप्त जोर मिलता है
विज्ञापन
British Royal Navy नए जेट सूटों का परीक्षण कर रही है ताकि इसके मरीन समुद्री गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से बच सकें और दूसरे जहाजों पर जाने के लिए 'Iron Man' की तरह उड़ सकें। यूके मूल की Gravity Industries ने इस सूट के परीक्षण का एक वीडियो जारी किया है। यह जेट सूट इसी फर्म के द्वारा बनाया गया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक Royal Marine इस जेट सूट को पहने हुए एक इनफ्लैटेबल बोट से उड़ान भर रहा है। समुद्र के ऊपर से उड़ता हुआ यह मरीन नेवी के अपतटीय गश्त जहाज HMS Tamar के डेक पर जाकर उतरता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मरीन के कंधों पर एक मशीन बांधी गई है जो कि किसी बैकपैक की तरह दिखती है। साथ ही सिलेंडर का एक जोड़ा किसी एक हाथ से बांध दिया जाता है।

ये मशीन इस व्यक्ति को पर्याप्त जोर पैदा करके देती हैं ताकि वह स्पीडबोट से लॉन्च हो सके। पानी के ऊपर से उड़ते हुए और लैन्ड करते समय यह अपना संतुलन बनाकर रखता है। HMS Tamar पर लैन्ड होने के पश्चात् मरीन एक सीढीदार रस्सी को अपने साथी की तरफ फेंकता है ताकि वह बोट से शिप पर ऊपर चढ़ सके।



Royal Marines यहां पर "विजिट, बोर्ड, सर्च और सीजर" ऑपरेशन का मॉक अभ्यास कर रहे थे जो कि समुद्री मिशन का सबसे पेचीदा और खतरनाक मिशन होता है। इसके अलावा फिर मरीन के पास दूसरे जहाज पर जाने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा लैंडिंग का ही विकल्प शेष रहता है। मगर उसमें बहुत समय लग जाता है।



Gravity Industries द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज का हवाला देते हुए Business Insider की रिपोर्ट ने कहा है कि 42 कमांडो रॉयल मरीन्स ने इस अभ्यास में भाग लिया। यह ट्रायल तीन दिन तक चला। इसमें उन्होंने पारंपरिक समुद्री बोर्डिंग प्रथाओं से हटकर वैकल्पिक तरीकों को खोजा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभी ब्रिटिश मिलिट्री ने यह तय नहीं किया है कि वे इस तकनीक को खरीदेंगे या नहीं।

उच्च रैंक प्राप्त ब्रिटिश नेवी अधिकारी एडमाइरल टोनी रैडाकिन ने बताया कि यह सूट लेटेस्ट गेम चेंजिंग किट है।
ट्विट किए गए वीडियो को 548,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
 
इंग्लैंड के दूर दराजी और बीहड़ पड़े लेक डिस्ट्रिक्ट क्षेत्र में Paramedics ने इस सूट का परीक्षण संकटग्रस्त लोगों तक पहुंचने के लिए किया था। इस सूट के प्रयोग से उनका काफी समय बच पाता है जो कि वो रोड या पैदल यात्रा के द्वारा खर्च करते हैं। अभी भी इस जेट सूट को और अधिक विकसित करने का काम जारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »