बुकमाईशो का माईकूपन्स ऑफर, सिनेमा देखने के बाद खाने पर पाएं डिस्काउंट

बुकमाईशो का माईकूपन्स ऑफर, सिनेमा देखने के बाद खाने पर पाएं डिस्काउंट
विज्ञापन
फिल्मों के टिकट बेचने के लिए मशहूर बुकमाईशो ने नए माईकूपन्स की घोषणा की है। माईकूपन्स के तहत यूज़र को डिस्काउंट वाउचर मिलेगा जिसका इस्तेमाल वे सिनेमा हॉल के नज़दीक मौजूद रेस्टोरेंट और कैफे में कर पाएंगे।

यह फ़ीचर फिलहाल वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। अभी मुंबई व पुणे के यूज़र ही इसका फायदा उठा पाएंगे। माईकूपन्स लेने से पहले यूज़र सिनेमा हॉल के पास के अपने पसंद के रेस्टोरेंट में से एक को चुन सकते हैं।

बुकमाईशो ने जानकारी दी कि उसने इस ऑफर के लिए सबवे, कैफे कॉफी डे, बास्किन रॉबिन्स, मैड ओवर डोनट्स, केएफसी और पिज्ज़ा हट जैसे 100 ब्रांड के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने एक प्रवक्ता ने बताया कि इन क्विक सर्विस रेस्टोरेंट में यूज़र को खाने के बिल पर 20 फीसदी छूट, या एक खरीदने पर दूसरे पर डिस्काउंट जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी ने बताया कि इस ऑफर के लिए करीब 140 ब्रांड ने पार्टनरशिप की है।

इससे पहले बुकमाईशो ने अपने ऐप में उबर को इंटिग्रेट करने की जानकारी दी थी। इंटिग्रेशन के बाद से यूज़र मोबाइल ऐप के जरिए फिल्म टिकट बुक करने के साथ सिनेमा हॉल जाने के लिए उबर भी बुक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 2007 में स्थापित मुंबई स्थित बुकमाईशो की वेबसाइट या ऐप से नाटक, स्पोर्ट्स इवेंट और लाइव इवेंट के भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। इसकी सेवा भारत के 350 शहरों में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, BookMyShow, India, Internet, Movies
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »