भारत में लग्जरी कारों की बढ़ी डिमांड, BMW ने बनाया सेल्स का रिकॉर्ड

जर्मनी की लग्जरी कार मेकर BMW ने इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच अपनी सबसे अधिक बिक्री की की है। कंपनी ने इस अवधि में 9,580 कारें और 6,778 मोटरसाइकिलें बेची हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2023 14:52 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच BMW ने अपनी सबसे अधिक बिक्री की की है
  • मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री 5,867 यूनिट्स की रही थी
  • लग्जरी कारों की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है

हाल ही में कंपनी ने भारत में नई MINI Charged Edition को लॉन्च किया था

पिछले कुछ वर्षों में देश में लग्जरी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। जर्मनी की लग्जरी कार मेकर BMW ने इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच अपनी सबसे अधिक बिक्री की की है। कंपनी ने इस अवधि में 9,580 कारें और 6,778 मोटरसाइकिलें बेची हैं। कंपनी ने बताया है कि उसने जनवरी से सितंबर तक उसकी लगभग 1,000 इलेक्ट्रिक कारें भी बिकी हैं। 

BMW ने बताया कि उसकी पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों की बिक्री बढ़ रही है। हालांकि, कंपनी का फोकस नई  BMW iX1 सहित इलेक्ट्रिक कारों पर है। देश में BMW Group के पोर्टफोलियो में BMW, MINI और BMW Motorrad ब्रांड शामिल हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए BMW iX1 EV की शुरुआती दिन पर ही बिक्री हो गई थी। BMW Group के देश में प्रेसिडेंट, Vikram Pawah ने बताया, "हमने पिछले वर्ष एक दशक में देश में सबसे अधिक ग्रोथ दर्ज की थी। यह ट्रेंड इस वर्ष भी जारी है। हमने छमाही की सबसे अधिक सेल्स के साथ ही जनवरी से सितंबर के बीच उच्च सेल्स भी हासिल की है।" उन्होंने कहा कि पहली बार प्रीमियम कारें खरीदने वाले बड़ी संख्या में कस्टमर्स BMW को चुन रहे हैं। इसके अलावा मौजूदा कस्टमर्स भी अतिरिक्त परचेज कर रहे हैं। 
Advertisement

हाल ही में BMW ने भारत में नई MINI Charged Edition को लॉन्च किया था। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक MINI 3-डोर कूपर SE पर बेस्ड है। इसका प्राइस लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर देश में लाया जाएगा। इसकी केवल 20 यूनिट्स की बिक्री होगी। इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में कुछ अपग्रेड किए गए हैं। MINI Charged Edition को नए चिली रेड कलर और व्हाइट में मल्टी-टोन रूफ फिनिश्ड में लाया गया है। इसमें एस्पेन व्हाइट एक्सटीरियर ट्रिम है और हेडलैम्प और टेललाइट रिंग्स, डोर हैंडल और लोगो इसी कलर में हैं। इसके बोनट और डोर्स पर फ्रोजन रेड स्ट्राइप्स और एनर्जेटिक येलो हाइलाइट्स हैं और बोनट पर एयर इनलेट क्रोम फिनिश में है। इस लिमिटेड एडिशन कार में 17 इंच पावर स्पोक एलॉय व्हील्स हैं। 

इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री 5,867 यूनिट्स की रही थी। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी है। BMW के पोर्टफोलियो में X1, X3 और X5 जैसी SUV और 3 Series, 5 Series और 6 Series जैसी कूपे और सेडान शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.